Jalandhar News: जालंधर के KL SAIGAL MEMORIAL TRUST पर हो सकती है बड़ी कार्रवाई, सरकार ने निगम कमिश्नर से मांगी रिपोर्ट

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) में केएल सहगल मैमोरियल ट्रस्ट (KL SAIGAL MEMORIAL TRUST) की मुश्किलें बढ़ गई हैं। समाज सेवा के नाम पर अरबों रुपए की सरकारी जमीन कौड़ियों के भाव पर लीज पर लेकर करोड़ों रुपए का कारोबार शुरू करने वाले KL SAIGAL MEMORIAL TRUST के खिलाफ फिर से जांच शुरू हो गई है। स्थानीय निकाय विभाग के सैक्रेटरी ने नगर निगम के कमिश्नर से इसकी रिपोर्ट मांगी है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

स्थानीय निकाय विभाग के सैक्रेटरी अजोय शर्मा ने नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन को KL SAIGAL MEMORIAL TRUST की लीज को खत्म करने और बिल्डिंग प्लान समेत आडिट के लिए लिखा है। जिससे केएल सहगल मैमोरियल ट्रस्ट के मुश्किलें बढ़ने जा रही है।

kl-saigal-memorial-hall-jalandhar1
kl-saigal-memorial-hall-jalandhar

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ने मीन को लीज पर दिया

आऱटीआई एक्टिविस्ट करनप्रीत सिंह ने स्थानीय निकाय विभाग के सैक्रेटरी अजोय शर्मा से मिलकर केएल सहगल मैमोरियल ट्रस्ट की शिकायत की थी। इसमें कहा गया है कि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ने गलत तरीके से सरकारी जमीन को लीज पर दिया, उसके बाद नगर निगम ने गलत तरीके से कामर्शियल माल का नक्शा पास किया। जबकि सरकारी जमीन पर ऐसा कामर्शियल माल नहीं बन सकता है।

करनप्रीत सिंह ने आऱोप लगाया है कि जालंधर के कुछ संपन्न लोग भारतीय सिनेमा के बेमिसाल गायक केएल सहगल के नाम पर एक केएल सहगल मैमोरियल सोसाइटी बना कर सरकार की करोड़ों रुपए की जमीन डकार रहे हैं। इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ने केएल सहगल मैमोरियल को मेन रोड पर अरबों की जमीन को इस मकसद से लीज पर दिया कि मैमोरियल से जुड़े लोग उन गरीब बच्चों का भविष्य बनाएंगे, जो पैसे के अभाव में खेल और रंगमंच से दूर हैं।

KL Sehgal Jalandhar
KL Sehgal Jalandhar

गरीब बच्चों की आज तक क्लास भी नहीं लगी

करनप्रीत सिंह के मुताबिक केएल सहगल के नाम से मैमोरियल ट्रस्ट बनाकर जालंधर के कुछ लोगों ने गरीब बच्चों को क्रिकेट सिखाने और उन्हें साहित्य की तरफ प्रमोट करने की आड़ में करोड़पति से अरबपति बन गए हैं, लेकिन गरीब बच्चों की आज तक क्लास भी नहीं लगी। अब ऊधम सिंह नगर में लीज पर ली गई सरकारी जमीन को केएल सहगल मैमोरियल ट्रस्ट ने पूरा माल बना दिया है। यही नहीं, इसे कामर्शियल माल को किराए पर चढ़ा दिया गया है।

आपको बता दें कि इससे पहले इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन रहे दलजीत सिंह आहलूवालिया और ईओ ने भी नोटिस जारी किया था। नोटिस को जारी करते हुए तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया था। लेकिन केएल सहगल मैमोरियल ट्रस्ट के प्रधान ने नोटिस का जवाब हीं नहीं दिया।

इंस्टीट्यूट खोलकर कमाई की जा रही है

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट द्वारा भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि मैमोरियल हाल जिस परपज के लिए दिया गया था, वह नहीं किया जा रहा है, बल्कि वहां इंस्टीट्यूट खोलकर कमाई की जा रही है। जिससे इस लीज को इंप्रूवमेंट ट्रस्ट रद्द करने जा रहा है। उधर, KL SAIGAL MEMORIAL TRUST के मैनेजर ने कहा है कि उन्होंने ट्रस्ट से जमीन लीज पर ली है, इमारत कानूनी प्रक्रिया के तहत बनाई गई है।

अवैध कालोनी में देर रात हुआ हंगामा, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *