Punjab News: विजिलेंस ने इंस्पेक्टर को 15,000 रुपये रिश्वत लेते किया काबू

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 269 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजीलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) ने भूरा कोहना बहुउद्देशीय सहकारी सभा में तैनात सहकारिता इंस्पेक्टर गुरिंदर सिंह से 1,90,000 रुपये की बेहिसाबी राशि बरामद की है। इस कर्मचारी को बीते दिन 15,000 रुपये की रिश्वत (Bribe) लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजीलेंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को आज अदालत में पेश किया गया और अदालत ने आगे की पूछताछ के लिए उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

उन्होंने आगे कहा कि आरोपी की तलाशी के दौरान विजीलेंस ब्यूरो की टीम द्वारा 1,90,000 रुपये बरामद किए गए, लेकिन वह इस राशि के स्रोत को जायज नहीं ठहरा सका।

punjab-vigilance Bureau
punjab-vigilance Bureau

गौरतलब है कि उक्त इंस्पेक्टर ने शिकायतकर्ता वरिंदर सिंह निवासी तरनतारन से सहकारी सभा को बहाल करने के लिए डेढ़ लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी, जिसे सरकारी फंडों के दुरुपयोग के आरोपों के कारण भंग कर दिया गया था।

रंगे हाथों पकड़ा

इसके अलावा, आरोपी ने इस संबंध में जालंधर स्थित संयुक्त रजिस्ट्रार सहकारी सभाओं से मिलने के बहाने 15,000 रुपये की मांग की थी। इसके बाद विजीलेंस ब्यूरो की टीम ने उसे 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही रंगे हाथों पकड़ लिया था।

money
money

इस संबंध में उसके खिलाफ विजीलेंस ब्यूरो के थाना अमृतसर में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है और इस मामले की आगे की जांच जारी है।

अवैध कालोनी में देर रात हुआ हंगामा, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *