Jalandhar News: स्वतंत्रता दिवस को लेकर जालंधर में रेड अलर्ट! पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) को लेकर पंजाब को रेड अलर्ट (Red Alert) पर रखा गया है। इस दौरान जालंधर (Jalandhar) शहर की सुरक्षा को लेकर ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर संदीप शर्मा ने शुक्रवार दोपहर को (यानि आज) सिटी रेलवे स्टेशन (City Railway Station) पर सर्च अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

इस अभियान दौरान पुलिस ने स्टेशन पर आने जाने वाले लोगों से पूछताछ की और शकि व्यक्तियों को रोककर उनके बैग की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस के डॉग स्क्वॉड ने भी लोगो की लावारिस वस्तुओं व प्लेटफार्म पर रखें पार्सलों को चेक किया।

Sandeep Sharma IPS
Sandeep Sharma IPS

वाहनों को भी किया गया चेक

ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर ने बताया कि शहर की सुरक्षा को लेकर रेलवे स्टेशन के साथ-साथ प्रमुख चौराहों और बस स्टैंड सहित शहर की एंट्री पॉइंट पर नाकाबंदी कर शक्की व्यक्तियों की तलाशी और आने जाने वाले चार पहिया वाहनों की तलाशी भी ली जा रही है।

Railway Station.
Railway Station.

वहीं पठानकोट चौक पर जम्मू की तरफ से आने वाले वाहनों की स्पेशल चेकिंग भी की जा रही है। रेरु चौक के नजदीक थाना नंबर 8 की तरफ से पुलिस नाकेबंदी भी की गई है।

उन्होंने कहा कि मान योग जालन्धर पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा के आदेशों पर शहर वासियों की सुरक्षा के लिए पुलिस द्वारा कई अहम कदम उठाए जा रहे हैं। जिसको लेकर आज स्टेशन पर चेकिंग की गई है।

मनीष सिसौदिया को किस आधार पर मिली जमानत, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *