Paris Olympics 2024: जेवलिन थ्रोअर नीरज ने पेरिस में रजत जीता, पहली बार अरशद नदीम से हारे नीरज

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Paris Olympics 2024: टोक्यो में गोल्ड जीतने वाले जेवलिन थ्रोअर (Javelin Throw) नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने पेरिस ओलिंपिक के जेवलिन थ्रो इवेंट में भारत को सिल्वर मेडल (Silver Medal) दिलाया। 26 साल के नीरज ने 89.45 मीटर दूर भाला फेंका और दूसरा स्थान हासिल किया।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

इसी के साथ नीरज लगातार दो ओलिंपिक में मेडल जीतने वाले भारत के तीसरे ही प्लेयर बने। नीरज से पहले रेसलर सुशील कुमार और शटलर पीवी सिंधु ने लगातार दो ओलिंपिक में मेडल जीते थे।

Throw of Neeraj, who was called Sarpanch in his childhood, in which he threw the javelin 89.45 meters.
Throw of Neeraj, who was called Sarpanch in his childhood, in which he threw the javelin 89.45 meters.

पाकिस्तान के अरशद नदीम (Arshad Nadeem) ने जेवलिन थ्रो के नए ओलिंपिक रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने 92.97 मीटर दूर भाला फेंका। अरशद के 2 थ्रो 90 मीटर से ज्यादा के रहे। ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स ने 88.54 मीटर दूर भाला फेंक कर ब्रॉन्ज मेडल जीता।

नीरज बोले- अरशद ने बेहतर प्रदर्शन किया

नीरज चोपड़ा ने फाइनल के बाद कहा, “मैं अरशद के साथ 2016 से कॉम्पिटिशन कर रहा हूं, लेकिन पहली बार ही उनसे हार मिली।

L to R- Neeraj Chopra, Arshad Nadeem and Anderson Peters of Grenada after winning the medal
L to R- Neeraj Chopra, Arshad Nadeem and Anderson Peters of Grenada after winning the medal

लेकिन मुझे लगता है कि उन्होंने बेहतर प्रदर्शन किया और इस बात के लिए उनकी तारीफ होनी चाहिए। अरशद ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की, फाइनल में उन्होंने बेहतर प्रदर्शन किया। उन्हें बधाई।”

Out of Neeraj's 6 throws, 5 throws were foul.
Out of Neeraj’s 6 throws, 5 throws were foul.

PM नरेंद्र मोदी ने कहा-

नीरज की उपलब्धि पर PM नरेंद्र मोदी ने कहा- ‘नीरज एक्सिलेंस के उदाहरण हैं। उन्होंने बार-बार अपनी प्रतिभा दिखाई है।’ नीरज की मां बोलीं- ‘हमारे लिए सिल्वर ही गोल्ड जैसा, जिसने गोल्ड जीता वह भी मेरा बेटा ही है।’ पिता बोले- ‘इंजरी की वजह से परेशानी हुई, नीरज का मेडल विनेश के जज्बे को समर्पित।’

अवैध कालोनी में देर रात हुआ हंगामा, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *