Punjab News: पंजाब में ‘हर शुक्रवार, डेंगू पर वार’ अभियान शुरु, CM मान ने की शुरूआत

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: राज्य में में डेंगू के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Singh Mann) ने आज यहां ‘हर शुक्रवार, डेंगू पर वार’ अभियान की शुरुआत की। इस अभियान को शुरू करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार डेंगू और जलजनित बीमारियों के प्रसार को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है, और इस उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने मई महीने से ब्रीडिंग चेकिंग के लिए एक व्यापक अभियान शुरू किया था, जिसमें मई और जून के महीनों में 300 ब्रीडिंग चेकर्स की भर्ती की गई थी, जिसे जुलाई महीने में बढ़ाकर 1200 कर दिया गया है। भगवंत सिंह मान ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करने के लिए यह जन जागरूकता अभियान चलाया गया है।

CM LAUNCHES ‘HAR SHUKARVAAR, DENGUE TE VAAR’ CAMPAIGN
CM LAUNCHES ‘HAR SHUKARVAAR, DENGUE TE VAAR’ CAMPAIGN

जिलों में 47 सेंटीनेल सर्विलांस अस्पतालों की पहचान

मुख्यमंत्री ने बताया कि सभी जिलों में 47 सेंटीनेल सर्विलांस अस्पतालों की पहचान की गई है और राज्य में डेंगू की जांच के लिए एनएस-1 किट्स और आईजीएम किट्स उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए पंजाब सरकार द्वारा डेंगू और चिकनगुनिया के टेस्ट नि:शुल्क किए जा रहे हैं।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि डेंगू के पूर्ण उन्मूलन के लिए राज्य के प्रमुख विभागों जैसे स्थानीय सरकार, ग्रामीण विभाग, शिक्षा और अन्य विभागों की सेवाएं ली जा रही हैं।

Punjab Monsoon News : मानसून में डेंगू(Dengue)से कैसे बचें? जानें पंजाब स्वास्थ्य विभाग की अहम सलाह!
Punjab Monsoon News

डेंगू के खिलाफ डटकर मुकाबला

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में डेंगू के प्रसार को रोकने के लिए यह अभियान मच्छरों के पूर्ण उन्मूलन पर केंद्रित होना चाहिए। उन्होंने लोगों से डेंगू के खिलाफ डटकर मुकाबला करने का आह्वान करते हुए भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार द्वारा डेंगू के प्रसार को रोकने के लिए इस अभियान की सफलता के लिए युद्धस्तर पर कदम उठाए जा रहे हैं।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में फॉगिंग गतिविधियों को तेज करने के लिए पुख्ता प्रबंध करने के साथ-साथ मच्छरों के लार्वा की जांच के लिए अधिक से अधिक कर्मचारियों को काम में लगाने के लिए कहा।

CM-Bhagwant-Mann-
CM-Bhagwant-Mann

घरों और आसपास की सफाई बनाए रखें

भगवंत सिंह मान ने डेंगू के प्रसार से बचने के लिए लोगों से अपने घरों और आसपास की सफाई बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि डेंगू के प्रसार को रोकने के लिए जागरूकता सबसे महत्वपूर्ण है और डेंगू के उन्मूलन के लिए सभी साझेदारों को अपने प्रयास जारी रखने चाहिए।

मनीष सिसौदिया को कैसी मिली जमानत? देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *