Independence Day Weekend: इस लॉन्ग वीकेंड पर 15000 रुपये में करें शानदार ट्रिप, देखें बेस्ट डेस्टिनेशंस

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

Independence Day Weekend: अगर आप नौकरी करते हैं, तो छुट्टियां आपके लिए बहुत खास होती हैं। काम के बीच अगर लॉन्ग वीकेंड मिल जाए, तो यह घूमने-फिरने का बढ़िया मौका बन जाता है। इस बार अगस्त में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, रक्षा बंधन और जन्माष्टमी एक साथ पड़ रहे हैं, जिससे एक लंबा वीकेंड मिल रहा है। 

यह भी पढ़ें: Wayanad News: वायनाड में लैंडस्लाइड का दौरा करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, केरल ने केंद्र से ‘राष्ट्रीय आपदा’ घोषित करने की अपील की

अगर आप इस समय कहीं घूमने का सोच रहे हैं, तो हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां आप कम बजट में मजेदार ट्रिप का आनंद ले सकते हैं।

1. बीकानेर, राजस्थान

Independence Day Weekend: इस लॉन्ग वीकेंड पर 15000 रुपये में करें शानदार ट्रिप, देखें बेस्ट डेस्टिनेशंस
Independence Day Weekend

बीकानेर, राजस्थान का एक खूबसूरत शहर है, जो जयपुर और उदयपुर की तरह ही मशहूर है। अगस्त में यहां का मौसम घूमने के लिए बहुत अच्छा होता है। अगर आप राजस्थानी इतिहास और कल्चर में इंटरेस्ट रखते हैं, तो बीकानेर आपके लिए बेहतरीन जगह है। यहां आप जूनागढ़ किला, गजनेर पैलेस, लालगढ़ पैलेस और नेशनल कैमल रिसर्च सेंटर देख सकते हैं। साथ ही, बीकानेरी भुजिया, गट्टे की सब्जी और केसर फिनी जैसे स्वादिष्ट खाने का आनंद ले सकते हैं। यहां की ट्रिप का खर्च करीब 7000 से 10000 रुपये तक हो सकता है।

2. पांडिचेरी

Independence Day Weekend: इस लॉन्ग वीकेंड पर 15000 रुपये में करें शानदार ट्रिप, देखें बेस्ट डेस्टिनेशंस
Independence Day Weekend

अगर आपको समुद्र तट पसंद हैं, तो पांडिचेरी आपके लिए सही जगह है। यहां के सुंदर बीच, सफेद रेत और शांत माहौल आपको बहुत पसंद आएंगे। पांडिचेरी में आप फ्रांसीसी कॉलोनी, पैराडाइज़ बीच, जवाहर टॉय म्यूजियम और फ्रेंच वॉर मेमोरियल देख सकते हैं। इस जगह का खर्च करीब 8000 से 12000 रुपये के बीच आ सकता है।

3. माउंट आबू, राजस्थान

Independence Day Weekend: इस लॉन्ग वीकेंड पर 15000 रुपये में करें शानदार ट्रिप, देखें बेस्ट डेस्टिनेशंस
Independence Day Weekend

माउंट आबू, राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है। यह जगह गर्मियों में भी ठंडी रहती है, इसलिए यहां घूमने का मजा और बढ़ जाता है। यहां आप नक्की झील, दिलवाड़ा जैन मंदिर और सनसेट पॉइंट जैसी जगहों का आनंद ले सकते हैं। माउंट आबू की ट्रिप का खर्च लगभग 6000 से 7000 रुपये के बीच होगा।

4. पंचगनी हिल स्टेशन, महाराष्ट्र

Independence Day Weekend: इस लॉन्ग वीकेंड पर 15000 रुपये में करें शानदार ट्रिप, देखें बेस्ट डेस्टिनेशंस
Independence Day Weekend

महाराष्ट्र में स्थित पंचगनी एक सुंदर हिल स्टेशन है, जो महाबलेश्वर के पास है। अगस्त के महीने में यहां का मौसम बहुत अच्छा होता है। पंचगनी में आप सिडनी पॉइंट, टेबल लैंड, राजपुरी गुफाएं और मैप्रो गार्डन जैसी जगहें देख सकते हैं। यहां की ट्रिप का खर्च 7000 से 10000 रुपये के बीच हो सकता है।

5. दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल

Independence Day Weekend: इस लॉन्ग वीकेंड पर 15000 रुपये में करें शानदार ट्रिप, देखें बेस्ट डेस्टिनेशंस
Independence Day Weekend

अगर आपका बजट थोड़ा ज्यादा है, तो दार्जिलिंग की यात्रा कर सकते हैं। यह हिल स्टेशन अपनी खूबसूरती और ठंडे मौसम के लिए मशहूर है। यहां आप टॉय ट्रेन की सवारी, टाइगर हिल से सूर्योदय, तासिया लूप और जापानी मंदिर जैसी जगहों का मजा ले सकते हैं। दार्जिलिंग की ट्रिप का खर्च करीब 12000 से 15000 रुपये के बीच आ सकता है।

लॉन्ग वीकेंड का फायदा उठाते हुए आप इन जगहों पर कम बजट में घूमने का प्लान बना सकते हैं। ये डेस्टिनेशंस न केवल खूबसूरत हैं, बल्कि यहां का सफर भी आपके बजट में होगा। तो इस बार अपने वीकेंड को खास बनाएं और कहीं घूमने का मजा लें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *