Paris Olympics 2024: भारत के सबसे युवा ओलिंपिक मेडलिस्ट अमन ने जीता ब्रॉन्ज, ओलिंपिक में भारत को छठा मेडल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Paris Olympics 2024: भारत ने पेरिस ओलिंपिक में छठा मेडल जीत लिया है। 21 साल 24 दिन की उम्र में अमन सहरावत भारत के सबसे युवा ओलिंपिक मेडलिस्ट बन गए हैं। शुक्रवार को अमन ने पेरिस ओलिंपिक में भारत को रेसलिंग (Wrestling) का पहला मेडल दिलाया।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

इसी के साथ अमन सहरावत (Aman Sehrawat) ने भारतीय रेसलर्स की उस विरासत को आगे बढ़ाया, जिसकी नींव 1952 में केडी जाधव ने ब्रॉन्ज जीतकर रखी थी। भारतीय रेसलर्स ने लगातार 5वें ओलिंपिक खेलों में मेडल जीता है। ये पेरिस ओलिंपिक में भारत को रेसलिंग से पहला मेडल है।

Aman Sehrawat trying to free his leg from the opponent.
Aman Sehrawat trying to free his leg from the opponent.

अमन ने यह जीत जोरदार अटैक और स्टेमिना से हासिल की। पहला पॉइंट गंवाने के बाद अमन ने आक्रामक रुख अपनाया और विपक्षी को थकाया। फिर दूसरे राउंड में 7 अंक बटोरकर एकतरफा अंदाज में ब्रॉन्ज जीता।

यह आसान नहीं था

अमन ने फ्री-स्टाइल 57kg कैटेगरी में प्यूर्टो रिको के डरियन टोई क्रूज को 13-5 से हराया। यह आसान नहीं था। इस मैच से ठीक पहले उनका वजन 61 किलो से ज्यादा हो गया था, लेकिन अमन और उनके कोच ने महज 10 घंटे के अंदर 4.6 KG वजन घटाया।

Aman after defeating Puerto Rico's Daria Mae Cruz by a one-sided margin of 13-5.
Aman after defeating Puerto Rico’s Daria Mae Cruz by a one-sided margin of 13-5.

भारतीय रेसलर्स ने लगातार 5वें ओलिंपिक में मेडल दिलाया

भारतीय पहलवानों ने लगातार 5वें ओलिंपिक गेम्स में भारत को मेडल दिलाया है। हमारे पहलवान 2008 के बाद से ओलिंपिक मेडल जीतते आ रहे हैं। इस मेडल के साथ भारतीय टीम एक सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी है।

PM मोदी ने बधाई दी

अमन ने 10 घंटे में घटाया 4.6 kg वजन

सेमीफाइनल के बाद अमन का वजन 61.5 KG हो गया था, जो उनकी वेट कैटेगरी 57 किलोग्राम से 4.5 किलो ज्यादा था। यहां सीनियर भारतीय कोच जगमंदर सिंह और वीरेंद्र दहिया के सामने यह सबसे बड़ी चुनौती थी कि सुबह से पहले वजन कैसे कम करें।

ओलिंपिक में अब तक पदक विजेता

मनीष सिसौदिया को कैसी मिली जमानत? देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *