Punjab News: पंजाब में फौजी और उसकी पत्नी ने किया बड़ा हंगामा, धक्का मुक्की करते हुए ASI की वर्दी फाड़ी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के खन्ना (Khanna) के समराला में भारतीय सेना के एक जवान ने अपनी पत्नी संग हंगामा खड़ा कर दिया। इस फौजी और उसकी पत्नी ने पुलिस पार्टी से बहसबाजी की। नाके पर तैनात इंस्पेक्टर और अन्य पुलिस कर्मियों को गालियां दीं। एएसआई से धक्का मुक्की करते हुए वर्दी फाड़ दी।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

घटना बीती रात की बताई जा रही है। इसे लेकर समराला थाने में फौजी गुरप्रीत सिंह निवासी गांव खैहरा हाल निवासी हरनाम नगर समराला और उसकी पत्नी कुलदीप कौर के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

traffic-police
traffic-police

ट्रैफिक पुलिस ने लगाया था स्पेशल नाका

ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज इंस्पेक्टर कुलजीत सिंह के अनुसार उन्होंने अपनी टीम समेत समराला के मैन चौक पर स्पेशल नाकाबंदी की थी। शुक्रवार की रात सवा 8 बजे का समय था कि जश्नप्रीत सिंह को रोका गया। बाइक की नंबर प्लेट आधी टूटी थी। उसके पास कोई कागजात नहीं था।

पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 के तहत बाइक को जब्त कर लिया। जश्नप्रीत सिंह ने अपने घर फोन किया। जिसके बाद अल्टो कार में उसका पिता गुरप्रीत सिंह और माता कुलदीप कौर आए। गुरप्रीत सिंह ने शराब पी रखी थी। उसने पुलिस को बुरा भला बोलना शुरू कर दिया।

ASI के साथ की धक्का मुक्की

कुलदीप कौर ने अपने पति को रोकने की बजाय उसका साथ दिया। दोनों पुलिस को गालियां देने लगे। इंस्पेक्टर के मुताबिक उन्होंने दोनों को काफी समझाने की कोशिश की। लेकिन वे नहीं माने और गलत व्यवहार जारी रखा।

इसी बीच गुरप्रीत सिंह और उसकी पत्नी ने नाके पर तैनात एएसआई तेजिंदर सिंह से धक्का मुक्की करते हुए उसकी वर्दी के बटन तोड़ दिए। इसके बाद समराला थाने से फोर्स बुलाई गई और पति पत्नी को मौके पर ही पकड़ लिया गया।

Punjab News: पंजाब में फौजी और उसकी पत्नी ने किया बड़ा हंगामा, धक्का मुक्की करते हुए ASI की वर्दी फाड़ी

अदालत ने दोनों को जेल भेजा

समराला थाना एसएचओ दविंदरपाल सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर कुलजीत सिंह के बयानों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 132, 221 के तहत गुरप्रीत सिंह और कुलदीप कौर के खिलाफ केस दर्ज करके दोनों को गिरफ्तार किया गया। शनिवार को दोनों को समराला की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को लुधियाना जेल भेजने के आदेश जारी किए। इन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

एसएचओ ने बताया कि गुरप्रीत सिंह ने भारतीय सेना में अपनी सर्विस पूरी होने के बाद 2 साल की एक्सटेंशन ली है। इन दिनों वह 1 महीने की छुट्टी पर आया हुआ था। पुलिस सेना के अधिकारियों को भी सूचित करेगी और फौजी की यूनिट में सूचना दी जाएगी। ताकि उसके खिलाफ सेना में भी एक्शन लिया जाए।

मनीष सिसौदिया को कैसी मिली जमानत? देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *