Punjab News: पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, इंटरनेशनल ड्रग तस्कर गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने विदेश से भारत में ड्रग्स और हथियारों की तस्करी करने वाले सरगना को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़ा गया तस्कर भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी वांछित था।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

पंजाब पुलिस ने आज केंद्रीय एजेंसियों के साथ संयुक्त अभियान शुरू करके तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जल्द ही डीजीपी पंजाब आरोपी के बारे में विस्तृत जानकारी साझा करेंगे।

Punjab News
Punjab News

जर्मनी से भारत आया था

पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पंजाब पुलिस ने एक केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान में सिमरनजोत संधू को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वह इंडियन ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (ओसीआई) की मदद से जर्मनी से भारत आया था। लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने उसे पकड़ लिया और पंजाब पुलिस को सौंप दिया। उसके पास जर्मन पासपोर्ट भी है।

germany
germany

487 किलोग्राम कोकीन तस्करी मामले (2020) का सरगना

डीजीपी पंजाब गौरव यादव द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, वह जर्मनी में 487 किलोग्राम कोकीन तस्करी मामले (2020) का सरगना है। वह एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल का मुख्य सरगना है और जर्मनी में ड्रग अपराधों के लिए वांछित है।

कई देशों में फैला है नेटवर्क

सिमरनजोत संधू की बात करें तो उसका नेटवर्क जर्मनी के अलावा कई देशों में फैला हुआ है। वह भारत में भी ड्रग तस्करी में शामिल है।

DGP gaurav-yadav
DGP gaurav-yadav

इसके अलावा अन्य यूरोपीय देशों में ड्रग तस्करी में भी उसकी बड़ी भूमिका है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही डीजीपी पंजाब गौरव यादव सिमरनजीत संधू के बारे में विस्तृत जानकारी साझा करेंगे।

मनीष सिसौदिया को कैसी मिली जमानत? देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *