Jalandhar News: जांलधर में फर्जी NOC के तार जुड़े कमिश्नर दफ्तर से, आर्किटैक्ट के साथ मुलाजिमों का है ‘नैक्सेस’

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम (Jalandhar Municipal Corporation) कमिश्नर के दफ्तर में तैनात कुछ मुलाजिमों ने कमिश्नर दफ्तर को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है। चाहे वो जाली एनओसी (NOC) प्रकरण हो या फिर ठेकेदारों को भुगतान करवाने का मामला।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

यही नहीं आनलाइन नक्शों की मंजूरी में पिक एंड चूज कमिश्नर दफ्तर के मुलाजिमों के निर्देश पर हो रहा है। कमिश्नर अगर सवाल भी करते हैं तो उन्हें सत्ताधारी पार्टी के किसी नेता का नाम लेकर शांत करवा दिया जाता है।

Punjab News
Punjab News

कमिश्नर दफ्तर में तैनात मुलाजिम देता है संरक्षण

यही नहीं, नगर निगम में फर्जी एनओसी के तार भी कमिश्नर दफ्तर से जुड़ रहे हैं। सूत्र बता रहे हैं कि जाली एनओसी देने वाले निगम मुलाजिमों को संरक्षण कमिश्नर दफ्तर में तैनात मुलाजिम ही दे रहे हैं। इससे सरकार को करोड़ों रुपए का नुकसान हो रहा है।

कई नाजायज इमारतों की फाइलें ही दबा ली

सूत्र बता रहे हैं कि कमिश्नर दफ्तर के ये ताकतवर मुलाजिम सीधे तौर पर बिल्डिंग ब्रांच और बीएंडआर के कामों में हस्ताक्षेप करते हैं। इन ताकतवार मुलाजिमों ने शहर की कई नाजायज इमारतों की फाइलें ही दबा ली है, जिसके खिलाफ बिल्डिंग ब्रांच ने डिमोलेशन या सीलिंग के लिए लिख रखा है।

बिल्डिंग ब्रांच के साथ ही बीएंडआर ब्रांच के कामों में इन मुलाजिमों का सीधा दबदबा है। यहां तक कि किस ठेकेदार को कितना भुगतान करना है, कब करना है, ये भी कमिश्नर दफ्तर में तैनात मुलाजिम ही करता है।

इसके अलावा बिल्डिंग और बीएंडआर ब्रांच में मुलाजिमों की तैनाती भी इसी मुलाजिम के कहने से किया जाता है। अगर इस मुलाजिम के इच्छा के विपरीत काम होता है तो वह फाइल ही कई हफ्तों तक गुम रहती है।

जाली एनओसी से कमिश्नर दफ्तर में भी हड़कंप

इसका ताजा उदाहरण सरकार द्वारा स्पेशल भर्ती किए गए तकनीकी बिल्डिंग इंस्पैक्टरों को हैड आफिस में बैठाना है। जबकि इन्हें फील्ड में काम करने की ड्यूटी लगानी थी। फिलहाल जाली एनओसी के बाद कमिश्नर दफ्तर में भी हड़कंप मचा हुआ है।

कमिश्नर दफ्तर के इन मुलाजिमों की सीधे आर्कीटैक्ट के साथ संबंध है। उन आर्कीटैक्ट के नक्शे बिना रुकावट के पास हो जाते हैं, जिनकी कमिश्नर दफ्तर से सिफारिश की जाती है। कालोनाइजर और आर्कीटैक्ट के साथ कमिश्नर दफ्तर के इन मुलाजिमों की सैटिंग बताई जाती है। जिससे इनकी फाइलों को समय रहते मंजूरी मिल जाती है।

कुबेर बिल्डर्स की अवैध कालोनी के खिलाफ एक्शन, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *