Weather Update: पंजाब में हुई झमाझम बारिश, शहरों में जलभराव, घरों में घुसा पानी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर/चंडीगढ़। Weather Update Punjab: पंजाब में रविवार सुबह झमाझम बारिश हुई। करीब दो घंटे मूसलाधार बारिश के कारण शहरों में पानी जमा हो गया। सीवर ओवर फ्लो हो गए। लोगों के घरों में पानी घुस गया। हालांकि दोपहर बाद कई इलाकों में बारिश बंद हो गई। बारिश के बाद लोगों को उमस से राहत मिली है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

पंजाब (Punjab) में आज यानी रविवार को येलो अलर्ट जारी किया गया है। पूरे राज्य में अच्छी बारिश हुई है। कल भी पंजाब के कई जिलों में बारिश हुई थी। जिसके बाद राज्य के औसत तापमान में 1.3 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है। गिरावट के बाद राज्य में तापमान सामान्य हो गया है।

weather
weather

इन जगहों पर अच्छी बारिश

पंजाब के 14 जिलों बरनाला, संगरूर, पटियाला, एस.ए.एस नगर, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, रूपनगर, मोगा, फिरोजपुर, जालंधर, तरनतारन, कपूरथला, एसबीएस नगर और होशियारपुर में बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

weather-Alerts
weather-Alerts

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, आज भी पंजाब में येलो अलर्ट है। गुरदासपुर, नवांशहर, रूपनगर और एसएएस नगर में भी अच्छी बारिश के आसार हैं। जबकि पूरे राज्य में बारिश के 25 से 50 फीसदी आसार हैं। जालंधर, लुधियाना और अमृतसर में मूसलाधार बारिश के कारण पानी भर गया है।

कुबेर बिल्डर्स की अवैध कालोनी के खिलाफ एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *