Bihar News: शिव मंदिर में जलाभिषेक के दौरान मची भगदड़, 7 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा घायल, राहत और बचाव काम जारी

k.roshan257@yahoo.com
4 Min Read

डेली संवाद, जहानाबाद। Bihar News: भगवान भोलेनाथ (Bholenath Mandir) की मंदिर में जलाभिषेक के दौरान भगदड़ मचने से 7 से ज्यादा कावंडियों की मौत हो गई है, जबकि 20 से ज्यादा लोग गंभीर से घायल हो गए हैं। कई लोगों को मामूली चोटें आई हैं। इस घटना के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

सावन के चौथे सोमवार को यानि आज बिहार (Bihar) के जहानाबाद (Jehanabad) में श्रावणी मेले के दौरान सिद्धेश्वरनाथ मंदिर में भगदड़ मच गई। इसमें 7 से ज्यादा कांवड़ियों की दबने से मौत हो गई। हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। इस घटना के बाद भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

Breaking News Bihar
Breaking News Bihar

लाश के नीचे दबा हुआ था

लोगों ने बताया कि मंदिर के पास फूल दुकानदारों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद ही अफरा-तफरी मची। लोग एक-दूसरे पर चढ़कर आगे बढ़ने लगे। प्रत्यक्षदर्शी मनोज के मुताबिक वह भी लाश के नीचे दबा हुआ था, लोगों ने उसे खींचकर बाहर निकाला। 1-2 मिनट और रहता तो उनकी भी मौत हो जाती।

हादसे के लिए पुलिस- प्रशासन जिम्मेदार है। वहां कोई पुलिस वाला दिखाई नहीं दिया। पुलिस वाले रास्ते में मिले थे, लेकिन मंदिर में कोई नहीं था। कम से कम 10 से 15 लोगों की मौत हुई होगी और 50 से 60 घायल लोग हुए होंगे। मुझे भी चोट लगी है।’

करीब 50 लोगों की मौत हुई

मृतकों के परिजन का आरोप है कि ‘घटना का कारण लाठीचार्ज है। बराबर पहाड़ी पर श्रद्धालु एक तरफ से उतर और दूसरी तरफ से चढ़ रहे थे। आपा-धापी मचने पर व्यवस्था में लगे प्रशासन के कर्मचारी लाठी भांजने लगे। इससे भगदड़ मची, जान बचाने की कोशिश में श्रद्धालु भागने लगे और दब गए।’

Breaking News Bihar
Breaking News Bihar

मृतक के परिजन कृष्ण कुमार ने बताया कि ‘इस घटना में करीब 50 लोगों की मौत हुई है। दर्शन करने वाले भक्त ऐसा बता रहे हैं। 2 बजे रात से लोग अस्पताल में हैं। प्रशासन ने सही व्यवस्था नहीं की है। प्रशासन की गाड़ी भी होती तो लोगों की जान बच सकती थी। लापरवाही हुई है। एक एंबुलेंस से 4-4 शव को भेजा जा रहा है। कुछ लाश को तो हटा दिया जा रहा है।’

हालात पर नजर रख रहे हैं- डीएम

घटना की जानकारी के बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव में जुट गई है। जहानाबाद डीएम अलंकृता पांडे ने बताया कि ‘हम हालात पर नजर रख रहे हैं। अब स्थिति नियंत्रण में है।’

7 मृतकों में 5 महिलाएं

हादसे में मारे गए 7 लोगों में 5 महिलाएं हैं। मृतकों में गया जिले के मोर टेकरी की रहने वाली पूनम देवी, मखदुमपुर थाना क्षेत्र के लडौआ गांव की निशा कुमारी, जल बीघा के नाडोल की सुशीला देवी, नगर थाना क्षेत्र के एरकी गांव की निशा देवी है। दो पुरुषों में राजू कुमार और प्यारे पासवान शामिल हैं, जबकि एक महिला की पहचान नहीं हो सकी है, पुलिस उनकी शिनाख्त करने में लगी है।

कुबेर बिल्डर्स की अवैध कालोनी के खिलाफ एक्शन, देखें

Girl in a jacket Girl in a jacket Girl in a jacket
Girl in a jacket Girl in a jacket
Girl in a jacket
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest news
Jalandhar News: जालंधर में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, शराब ठेका और चिकन की दुकान को किया सील Jalandhar News: जालंधर नगर निगम में अफसरों के काम में बदलाव, कमिश्नर ने जारी किया आदेश Jalandhar News: जालंधर में कांग्रेस प्रधान राजिंदर बेरी की अगुवाई में आतंकवादियों के खिलाफ रोष मार्च... Punjab News: कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने "युद्ध नशे के विरुद्ध" अभियान के तहत चलाया तलाशी अभियान Jalandhar News: पहलगाम आंतकवादी हमले में शाहिद लोगों को विधायक रमन अरोड़ा और जालंधर केंद्रीय के सैकड... Punjab News: पंजाब सरकार ने उद्योगपतियों को दी बड़ी राहत, PSIEC के रद्द प्लॉटों को लेकर बड़ा फैसला Punjab News: पंजाब में कश्मीरी छात्रों के साथ दूसरे स्टूडेंट्स भिड़े, जमकर हाथापाई, जाने वजह Punjab News: पंजाब सरकार का विशेष ध्यान मंडियों में लिफ्टिंग के ऊपर केन्द्रित Firing In Punjab: पंजाब में स्कूल के बाहर चली ताबड़तोड़ गोलियां, बच्चों में मचा हड़कंप Changes In Retreat Ceremony: रिट्रीट सेरेमनी को लेकर बड़ी खबर, BSF ने लिया अहम फैसला