Jalandhar News: जालंधर में पूर्व फौजी के परिवार पर किया हमला, 10 बदमाश गिरफ्तार; आरोपियों से मिले हथियार

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर (Jalandhar) जिले के पिपली गांव में पूर्व सैनिक बलविंदर सिंह के परिवार पर हुए हमले के मामले में देहात पुलिस (Rural Police) ने कुल 10 लोगों को गिरफ्तार (Arrest) किया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से 2 पिस्टल सहित अन्य हथियार बरामद किए है। वहीं आरोपियों के पास से चोरी की बाइक सहित एक ट्रैक्टर बरामद किया गया है।

Jalandhar News
Jalandhar News

एनआरआई भाइयों ने रची थी साजिश

एसएसपी हरकमल प्रीत सिंह खख ने बताया कि 3 अगस्त को पिपली गांव, लोहियां में पूर्व सैनिक बलविंदर सिंह के परिवार पर कुछ आरोपियों ने जानलेवा हमला कर दिया था। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच लोहियां ​​​​​​​थाने के एसएचओ बख्शीश सिंह को सौंपी गई थी।

उन्होंने सीआईए स्टाफ साथ मिलकर 10 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी खख ने कहा कि इस हमले की साजिश दो एनआरआई भाइयों, दारा सिंह और दरबारा सिंह ने रची थी। जो फिलहाल में इंग्लैंड में रह रहे हैं।

एएसआई ​​​​​​​को किया निलंबित

शाहकोट डीएसपी की रिपोर्ट के अनुसार, एएसआई अवतार सिंह भूमि विवाद से संबंधित एक पूर्व शिकायत पर उचित कार्रवाई करने में विफल रहे। जिससे हिंसक घटना को रोका जा सकता था। उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई है। इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

Vehicles recovered from the accused.
Vehicles recovered from the accused.

आरोपियों से मिले हथियार

पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुखजीवन सिंह उर्फ ​​गग्गू, अमनदीप सिंह उर्फ ​​अमना, पुपिंदर सिंह उर्फ ​​पिंडू, जगदीप सिंह उर्फ ​​जग्गी, गुरजीत सिंह, हरप्रीत सिंह उर्फ ​​हैप्पी, गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​बाबा, शमशेर सिंह उर्फ ​​साबी, जतिंदर कुमार उर्फ ​​बॉबी और योगेश कुमार उर्फ ​​जैरी के रूप में हुई है।

पुलिस पकड़े गए आरोपियों के पास से 2 पिस्टल सहित 8 जिंदा कारतूस और कई धारदार हथियार बरामद किए गए है। साथ ही आरोपियों से चोरी का एक ट्रैक्टर, कार और 5 बाइक भी बरामद की गई है।

कुबेर बिल्डर्स की अवैध कालोनी के खिलाफ एक्शन, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *