Jalandhar News: जालंधर के इस इलाके के लोग पुश्तैनी घर छोड़कर पलायन करने को हुए मजबूर, देखें LIVE

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) के रामनगर (Ram Nagar) इलाके के लोग अपना पुश्तैनी घर छोड़ने को मजबूर हो गए हैं। यहां तक कि कई घरों के लोग रामनगर से पलायन कर गए हैं। कारण जान कर आप हैरान हो जाएंगे। राम नगर में पिछले कई दिनों से गंदा पानी भरा है, जिससे लोग बीमार हो रहे थे। अब पलायन करना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

राम नगर के लोग सीवरेज के गंदे पानी में रहने को विविश हैं। गुस्साए लोगों ने आज रात नगर निगम (Jalandhar Municipal Corporation) के कमिश्नर गौतम जैन (Gautam Jain, IAS)के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि पिछले 10 दिनों से कमिश्नर से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

Jalandhar News: जालंधर के इस इलाके के लोग पुश्तैनी घर छोड़कर पलायन करने को हुए मजबूर, देखें LIVE

निगम के कमिश्नर के खिलाफ नारेबाजी

राम नगर के लोगों ने आज रात नगर निगम के कमिश्नर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि वे घर छोड़ने को मजबूर हो गए हैं। राम नगर के लोगों ने कहा कि अपना घर छोड़ कर दूसरे इलाके में किराए का घर लेकर रहने को मजबूर हो गए हैं।

मोहल्ले के लोगों ने डेली संवाद के रिपोर्टर को बताया कि पिछले 15 दिनों से पूरे मोहल्ले में सीवरेज का गंदा पानी भरा है। घरों में गंदा पानी आ रहा है। दुकानें बंद हो गई हैं, लोग बेरोजगार हो गए हैं।

देखें Live

नेताओं को चप्पल से पीटेंगे

महिलाओं और लोगों ने साफ कहा है कि कोई भी नेता उनके मोहल्ले की सुध नहीं ले रहा है। लोगों ने साफ कहा है कि अगर वोट मांगने इस मोहल्ले में लोग आए तो उन्हें चप्पल लेकर दौड़ा लेंगे।

Jalandhar News: जालंधर के इस इलाके के लोग पुश्तैनी घर छोड़कर पलायन करने को हुए मजबूर, देखें LIVE

कुबेर बिल्डर्स की अवैध कालोनी के खिलाफ एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *