Jalandhar News: प्लास्टिक से नहीं, कागज से बने राष्ट्रीय ध्वज का ही उपयोग करें- MLA रमन अरोड़ा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर विधायक रमन अरोड़ा (MLA Raman Arora) ने स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के उपलक्ष्य में सभी को प्लास्टिक के राष्ट्रीय झंडों का इस्तेमाल न कर कागज के बने राष्ट्रीय ध्वज का प्रयोग करने का आह्वान किया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

उन्होंने कहा कि ध्वज की गरिमा के अनुरूप प्लास्टिक से बने राष्ट्रीय झंडों का उचित निपटान सुनिश्चित करना एक व्यावहारिक समस्या है।

Independence-Day
Independence-Day

झंडा जमीन पर टच नहीं होना चाहिए

उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त या मैला-कुचैला ध्वज का भी उपयोग नहीं किया जाना चाहिए। स्वतंत्रता दिवस समारोह संपन्न होने के बाद किसी भी स्थिति में कागज का झंडा जमीन पर टच नहीं होना चाहिए।

राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा के अनुरूप ही ध्वज का निस्तारण निजी तौर पर किया जाना चाहिए। विधायक श्री अरोड़ा ने कहा कि इस बात का भी ध्यान रखें कि राष्ट्रध्वज को कुचला या फाड़ा न जाए। यह इसका अपमान होता है।

तिरंगा बेहद महत्वपूर्ण

विधायक श्री अरोड़ा ने कहा कि हमारे लिए तिरंगा बेहद महत्वपूर्ण और गौरव का विषय है। राष्ट्रीय ध्वज देश के लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है। राष्ट्रध्वज हमें त्याग, क्रांति, शांति एवं समृद्धि जैसे मूल्यों की शिक्षा देता है।

India's Flag
India’s Flag

उन्होंने कहा कि तिरंगा भारत की सामूहिक चेतना का प्रतीक है। इसका सम्मान हर नागरिक का कर्तव्य है। संविधान में नागरिकों का दायित्वों में से एक राष्ट्र ध्वज का सम्मान भी है इसलिए इसे सम्मान का स्थान दिया जाना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है।

विधायक श्री अरोड़ा ने सभी से आह्वान किया है कि स्वतंत्रता दिवस पर वे स्वयं अपने घर तिरंगा अवश्य फहराएं साथ ही अन्य व्यक्तियों को भी तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करें।

Jalandhar News: प्लास्टिक से नहीं, कागज से बने राष्ट्रीय ध्वज का ही उपयोग करें- MLA रमन अरोड़ा

कुबेर बिल्डर्स की अवैध कालोनी के खिलाफ एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *