Jalandhar News: जालंधर नगर निगम दफ्तर की लिफ्ट में महिला की निकल गई चीख, जबरदस्त हड़कंप

k.roshan257@yahoo.com
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम (Jalandhar Municipal Corporation) में आज बड़ा हादसा टल गया। दरअसल नगर निगम दफ्तर में अक्सर खराब रहने वाली लिफ्ट में आज फिर से एक महिला अपनी चार साल की बच्ची के साथ फंस गई। कड़ी मशक्कत के बाद लिफ्ट का दरवाजा तोड़कर महिला और बच्ची को सकुशल बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

जानकारी के मुताबिक जालंधर से नगर निगम (Jalandhar Municipal Corporation) दफ्तर की लिफ्ट में चार साल की बच्ची के साथ महिला फंस गई। महिला अपनी माता के पेंशन को लेकर जानकारी हासिल करने आई थी।

नगर निगम दफ्तर में हड़कंप मच गया

लिफ्ट में महिला और बच्ची की फंसे होने की खबर से नगर निगम दफ्तर में हड़कंप मच गया। महिला और बच्ची को लिफ्ट से निकालने के लिए निगम कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत की। लिफ्ट के दरवाजे को लोहे के सिब्बल की मदद से तोड़ा गया।

महिला ने बताया कि वह अपनी चार साल की बेटी के साथ नगर निगम के दफ्तर में अपनी माता की पेंशन लेने के लिए आई थी। इस दौरान जैसे ही महिला लिफ्ट के अंदर गई तो लिफ्ट अचानक फंस गई। महिला ने जोर जोर से हल्ला मचाना शुरू कर दिया।

20 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रही महिला

महिला की जोर जोर से चीखने के बाद निगम कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। करीब 20 मिनट की कोशिश के बाद लिफ्ट के दरवाजे को तोड़ा गया और महिला समेत बच्ची को बाहर निकाल लिया गया। इस घटना की वजह से बच्ची और मां काफी डर गए थे।

कुबेर बिल्डर्स की अवैध कालोनी के खिलाफ एक्शन, देखें

Girl in a jacket Girl in a jacket Girl in a jacket
Girl in a jacket Girl in a jacket
Girl in a jacket
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest news
Weather Update: आंधी और तूफान का अलर्ट जारी, इन राज्यों में लू की चेतावनी, मौसम विभाग ने एडवाइजरी जा... Jalandhar News: जालंधर की पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, महिला SHO को भेजा पुलिस लाइन, 7 अफसरों का कर ... Punjab News: पंजाब पुलिस ने BKI के दो आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार Power Cut: पंजाब के इस क्षेत्र में कल लम्बा बिजली कट, इन इलाकों में बिजली प्रभावित Punjab News: पंजाब एवं चंडीगढ़ कॉलेज टीचर्स यूनियन की एचएमवी यूनिट ओर से किया गया विरोध प्रदर्शन Jalandhar News: जालंधर के फगवाड़ा गेट मार्केट में अवैध कामर्शियल इमारत की शिकायत Punjab News: PSPCL विभाग ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में कई मील पत्थर स्थापित किए- हरभजन सिंह ईटीओ Punjab News: एजीटीएफ द्वारा फिरौती रैकेट का पर्दाफाश, पुलिस ने गिरफ्तार किया 24 वर्षीय मास्टरमाइंड Punjab News: हरजोत बैंस द्वारा नंगल की खोई हुई शान को बहाल करने के लिए केंद्रीय बिजली मंत्री से हस्त... St Soldier News: सेंट सोल्जर के विद्यार्थियों ने जेईई मेन्स-2 परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त कर ग्रुप ...