Punjab News: पंजाब में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे 96 हजार! मामला दर्ज

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मोहाली। Punjab News: पंजाब के मोहाली (Mohali) में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी (Fraud) करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मोहाली के रेलवे स्टेशन पर काम करने वाले एक व्यक्ति ने मौलीजागरां निवासी एक व्यक्ति से 96 हजार 600 रुपए ठगे हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

जांच के बाद थाना मौलीजागरां पुलिस ने मौली कॉम्प्लेक्स के सोहन सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। मौलीजागरां निवासी शाहनवाज ने शिकायत में बताया कि 19 जनवरी 2023 को सोहन सिंह ने फोन कर नौकरी दिलाने के लिए कहा।

Phone Call
Phone Call

सोहन सिंह ने कहा कि एक महीने के अंदर ज्वाइनिंग लेटर मिल जाएगा, जिसके लिए 2 लाख रुपए देने होंगे। शाहनवाज ने 50 हजार नकद दे दिए और बाकी रकम ज्वाइनिंग लेटर मिलने के बाद देने की बात तय हुई। 31 जनवरी को सोहन सिंह ने फोन कर कहा कि वह ज्वाइनिंग लेटर बनवा रहा है और 30 हजार रुपए जमा करा दे।

बहाने से पैसे मांगता रहा

पहली फरवरी को खाते में 20 हजार रुपए जमा कराए गए। आरोपी शिकायतकर्ता को सोहाना अस्पताल ले गया और मेडिकल करवाने के लिए 1500 रुपए ले लिए। इसके बाद फोन आया और दिल्ली ऑफिस देने की बात कहकर 10 हजार रुपए मांगे।

money
money

शिकायतकर्ता ने बताया कि सोहन सिंह किसी न किसी बहाने से पैसे मांगता रहता था। उन्होंने कुल 96 हजार 600 रुपए दिए। जब उसे एहसास हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी की जा रही है तो उसने इसकी सूचना पुलिस को दी।

Punjab News: पंजाब में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे 96 हजार! मामला दर्ज

कुबेर बिल्डर्स की अवैध कालोनी के खिलाफ एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *