Punjab News: भारत-पाक सीमा पर BSF जवानों ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: जिला अंतर्गत भारत-पाकिस्तान सीमा (India- Pak Border) पार करते समय बीएसएफ (BSF) द्वारा एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराने का मामला सामने आया है। जिसके बाद थाना खालड़ा की पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

मिली जानकारी के अनुसार भारत पाकिस्तान सीमा पर 15 अगस्त को लेकर बीएसएफ पहले से ज्यादा सख्त हो गई है और इसके साथ ही अलग-अलग इलाकों में सर्च ऑपरेशन (Search Operation) भी चलाया गया है।

India-pakistan border
India-pakistan border

कुछ हलचल दिखाई दी

बीती रात करीब 9 बजे जब बीएसएफ के जवान गश्त कर रहे थे, तो बीओपी पीर बाबा के पास लगी कंटीली तार वाली सीमा के पास कुछ हलचल दिखाई दी।

Punjab News
Punjab News

जिसके बाद बीएसएफ के जवान हरकत में आए और चिल्लाते हुए पाकिस्तानी घुसपैठिए को रुकने का इशारा किया। लेकिन संबंधित व्यक्ति लगातार भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करता रहा।

कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई

जिसके बाद बीएसएफ जवानों ने फायरिंग शुरू कर दी और गोली लगने से पाकिस्तानी घुसपैठिया मौके पर ही ढेर हो गया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मारे गए घुसपैठिए के पास से कोई विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई है।

BSF soldiers killed Pakistani intruder on India-Pakistan border
BSF soldiers killed Pakistani intruder on India-Pakistan border

इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी भीखी गांव प्रीत इंदर सिंह ने बताया कि सीमा पार करते समय बीएसएफ द्वारा मारे गए पाकिस्तानी घुसपैठिए के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि बीएसएफ द्वारा मारे गए व्यक्ति की पहचान के लिए पाकिस्तानी रेंजर्स से सम्पर्क किया जा रहा है।

एक महीने में ये तीसरी घटना

बीते एक महीने में पंजाब बॉर्डर पर घुसपैठ के मामलों में कुछ इजाफा देखने को मिला है। बीती 23 जुलाई और उसके बाद 26 जुलाई को दो घुसपैठिए BSF ने अमृतसर बॉर्डर से गिरफ्तार किए थे। इनसे कुछ संदिग्ध नहीं मिला था।

जिसके बाद इन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। वहीं, 1 अगस्त को तरनतारन बॉर्डर से ही विदेशी हथियार बरामद किए गए थे, जो सरहद पार से ही भारतीय सीमा में भेजे गए थे।

Punjab News: भारत-पाक सीमा पर BSF जवानों ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया

कुबेर बिल्डर्स की अवैध कालोनी के खिलाफ एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *