Punjab News: एयरपोर्ट पर पकड़ी 4.21 लाख की विदेशी सिगरेट, कस्टम विभाग ने जब्त कर कार्रवाई शुरू की

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब के अमृतसर (Amritsar) स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग (Custom Department) के अधिकारियों ने तस्करी की सिगरेट (Cigarette) पकड़ी है। ये सिगरेट एक यात्री से जब्त की गई।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

जिसके बाद सिगरेट को कब्जे में लेकर कस्टम ने कार्रवाई और पकड़े गए यात्री से पूछताछ शुरू कर दी है। ये एक माह में दूसरा मौका है जब अमृतसर एयरपोर्ट से सिगरेट जब्त की गई है।

Cigarettes seized from Amritsar airport.
Cigarettes seized from Amritsar airport.

सामान की चंकिंग की गई

कस्टम विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यात्री शारजाह से अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड हुआ था। जब उसके सामान की चंकिंग की गई तो उसमें से 24,800 सिगरेट बरामद की गईं। जब उनकी मार्किट वैल्यू जांची गई तो इनका मूल्य 4.21 लाख रुपए निकली।

Amritsar Airport.
Amritsar Airport.

दुबई (UAE) से सोने की तस्करी अमृतसर एयरपोर्ट पर कई बार सामने आती रही है, लेकिन सिगरेट तस्करी का एक माह में ये दूसरा मामला सामने आया है।

पहले भी पकड़ी तकरीबन 1 लाख सिगरेट

बीते एक महीने में अमृतसर एयरपोर्ट पर सिगरेट की तस्करी में इजाफा हुआ है। 2 अगस्त को दो अलग-अलग मामलों में कस्टम ने 1 लाख के करीब इम्पोर्टेड सिगरेट जब्त की थी। जिनकी मार्किट वैल्यू तकरीबन 18 लाख रुपए आंकी गई थी।

Punjab News: एयरपोर्ट पर पकड़ी 4.21 लाख की विदेशी सिगरेट, कस्टम विभाग ने जब्त कर कार्रवाई शुरू की

कुबेर बिल्डर्स की अवैध कालोनी के खिलाफ एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *