Punjab News: पंजाब के बड़े नशा तस्कर को पकड़कर पुलिस ने भेजा डिब्रूगढ़ जेल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के साथ जॉइंट ऑपरेशन (Joint Operation) कर पंजाब से नशा तस्कर को डिटेन कर असम की डिब्रूगढ़ जेल (Dibrugarh Jail Assam) भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

इस तस्कर पर पुलिस ने नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस अवैध तस्करी रोकथाम की धारा 3(1) (PIT-NDPS) के तहत कार्रवाई की है।

In 2022, Balwinder Billa was arrested by the Amritsar STF from Cheharta. Along with him, the police also detained two other associates.
In 2022, Balwinder Billa was arrested by the Amritsar STF from Cheharta. Along with him, the police also detained two other associates.

दूसरे राज्य की जेल में ट्रांसफर

राज्य में ये पहला मामला है, जब किसी को NDPS की धाराओं के तहत डिटेन कर दूसरे राज्य की जेल में ट्रांसफर किया गया है। स्पष्ट है कि पंजाब सरकार अब नशे के खिलाफ एक्शन मोड पर है। डिटेन किए गए आरोपी की पहचान गुरदासपुर शहरी क्षेत्र निवासी बलविंदर सिंह उर्फ ​​बिल्ला के तौर पर हुई है।

Punjab News
Punjab News

बिल्ला के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत 10 से अधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल वह जमानत पर बाहर आया था। आरोपी पाकिस्तानी तस्करों के साथ सीमा पार मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क में शामिल है।

सांसद अमृतपाल भी बंद है डिब्रूगढ़ जेल में

पंजाब में ये दूसरा मामला है, जब किसी को डिटेन कर असम की डिब्रूगढ़ जेल में भेजा गया है। इससे पहले नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) की धाराएं लगाकर अमृतसर के गांव जल्लू खेड़ा के अमृतपाल सिंह व अन्य जिलों से उसके 9 साथियों को डिब्रूगढ़ जेल भेजा गया था।

Amritpal-Singh
Amritpal-Singh

जिसके बाद अमृतपाल सिंह ने खडूर साहिब लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीता भी। एक साल से अधिक समय से वें डिब्रूगढ़ जेल में ही बंद हैं।

2-3 किलो के साथ पकड़ा जाता रहा है बलविंदर बिल्ला

बलविंदर बिल्ला की बात करें तो ये एक शातिर व पुराना ड्रग तस्कर है। जिसके पाकिस्तान में बैठे तस्करों के साथ सीधे संबंध हैं। इसे 2022 में अमृतसर एसटीएफ और 2019 में मोहाली पुलिस ने बिल्ला को गिरफ्तार किया था।

गिरफ्तारी के बाद बिल्ला जमानत पर छूटने के बाद फिर तस्करी के काम में जुट जाता है। इस पर अभी तक 10 मामले दर्ज हैं और अधिकतर मामलों में उसके पास से 2 से 3 किलो हेरोइन रिकवर हुई।

Punjab News: पंजाब के बड़े नशा तस्कर को पकड़कर पुलिस ने भेजा डिब्रूगढ़ जेल

कुबेर बिल्डर्स की अवैध कालोनी के खिलाफ एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *