Uttar Pradesh News: संभावनाओं के शहर बने काशी, अयोध्या, कानपुर और लखनऊ; योगी के प्रयासों हुआ इन शहरों का कायाकल्प

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लखनऊ। Uttar Pradesh News: सात साल पहले जो उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) बीमारू राज्य हुआ करता था। पूर्ववर्ती बहुजन समाज पार्टी (BJP) और समाजवादी पार्टी (SP) के समय में जो राज्य अराजकता और भ्रष्टाचार (Corruption) का पर्याय हुआ करता था।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

निवेश करने की बात दूर जिन लोगों ने निवेश कर रखा था वह भी अपना बैरिया बिस्तर समेट रहे थे। कुछ तो समेट चुके थे। पर सात में हालात पलट गए।

Uttar Pradesh News: संभावनाओं के शहर बने काशी, अयोध्या, कानपुर और लखनऊ; योगी के प्रयासों हुआ इन शहरों का कायाकल्प

माहौल ही बदल गया

बेहतर कनेक्टिविटी, वैश्विक स्तर की बुनियादी सुविधाओं और सुरक्षा से पूरा माहौल ही बदल गया। आज देश के सबसे तेजी से उभरते हुए 100 शहरों में यूपी के चार शहर शीर्ष पर हैं। ये शहर हैं काशी, अयोध्या, कानपुर और लखनऊ।

यह सरकार नहीं रीयल एस्टेट की सलाहकार फर्म कोलियर्स इंडिया की रिपोर्ट कह रही है। फर्म ने शहर के अनुसार ये भी बताया है कि संबंधित शहर में किस क्षेत्र की (आवासीय, वेयर हाउस, डाटा सेंटर, रिटेल और हिस्पिटिलिटी सेक्टर) संभावनाएं अधिक हैं। इन संभावनाओं की वजहें भी हैं।

Ram-Mandir
Ram-Mandir

अयोध्या का कायाकल्प

अयोध्या जो कभी सप्तपुरियों में शुमार थी, उसके प्रति गोरक्षपीठ की तीन पीढ़ियों की प्रतिबद्धता से हर कोई वाकिफ है। मुख्यमंत्री बनने के बाद भी कभी योगी आदित्यनाथ ने इस प्रतिबद्धता को छिपाया नहीं। जब भी मौका मिला वह अयोध्या गए वहां के लिए विकास की सौगात दी।

समय निकालकर वह इन विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन भी करने जाते रहे। हाल के दो दौरे इसका प्रमाण हैं। अयोध्या में करीब 32 हजार करोड़ रुपए की लागत से करीब 200 परियोजनाओं पर काम चल रहा है।

Uttar Pradesh News: संभावनाओं के शहर बने काशी, अयोध्या, कानपुर और लखनऊ; योगी के प्रयासों हुआ इन शहरों का कायाकल्प

इनमें से अधिकांश परियोजनाएं इसी साल या अगले साल के शुरू में राम मंदिर के साथ ही पूरी हो जाएंगी। योगी सरकार के समय में ही शुरू दीपोत्सव से अयोध्या की पूरी दुनियां में ब्रांडिंग हुई।

काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर

काशी भी सप्तपुरियो में से एक है। दुनियां की सबसे प्राचीनतम और देवाधिदेव महादेव की प्रिय काशी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संसदीय क्षेत्र भी है।

Ganga River
Ganga River

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और अन्य विकास परियोजनाओं के कारण काशी का पिछले 10 वर्षों में कायाकल्प हो चुका है। गंगा आरती, देव दीपावली मेले का आयोजन और भव्य होने से काशी के प्रति देश दुनियां का आकर्षण और बढ़ा।

मेट्रो से बदली कानपुर की सूरत

रही कानपुर की बात तो कभी यह देश का प्रमुख ओद्योगिक शहर हुआ करता था। कपड़े की कई मिलों के कारण गंगा के किनारे बसे इस शहर को भारत का मैनचेस्टर कहा जाता था। यहां चमड़ा उद्योग की भी पूरे दुनियां में ख्याति थी।

Kanpur
Kanpur

मिलें क्रमशः बंद होती गईं और चमड़ा उद्योग प्रदूषण की मुख्य वजह बन गया। यातायात की अराजकता अलग से। योगी सरकार ने चमड़ा उद्योग के प्रदूषण पर प्रभावी तरीके से अंकुश लगाया। गंगा के घाटों का सुंदरीकरण करवाया, सुरक्षित, तेज और आराम देह सफर के लिए मेट्रो की शुरुआत की।

एयरपोर्ट की शुरुआत, ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, और कानपुर से कन्नौज की जीटी रोड को छह लेन करने से प्रदेश की राजधानी लखनऊ और देश की राजधानी दिल्ली से इसकी कनेक्टिविटी बेहतर हुई।

Uttar Pradesh News: संभावनाओं के शहर बने काशी, अयोध्या, कानपुर और लखनऊ; योगी के प्रयासों हुआ इन शहरों का कायाकल्प

लखनऊ, यह पहले से नवाबों की नगरी और प्रदेश की राजधानी रहा है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से इस महानगर की खूब ब्रांडिंग हुई।

अयोध्या का टूरिस्टों की संख्या बढ़ाने में योगदान

बदली हुई काशी और अयोध्या का प्रदेश में पर्यटकों की संख्या बढ़ाने में महत्त्वपूर्ण योगदान रहा। इससे टूरिज्म से बढ़ने वाली आय में भी खासा इजाफा हुआ।

पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार 2023 में यूपी में आने वाले पर्यटकों की संख्या 48 करोड़ थी। बेहतर ब्रांडिंग के जरिए इसे 2028 तक 80 हजार करोड़ पहुंचाने का लक्ष्य है। इसी तरह इस सेक्टर से 2016/2017 में आय 11हजार करोड़ थी। 2028 तक इसे 70 हजार करोड़ करने का लक्ष्य है।

Uttar Pradesh News: संभावनाओं के शहर बने काशी, अयोध्या, कानपुर और लखनऊ; योगी के प्रयासों हुआ इन शहरों का कायाकल्प

कुबेर बिल्डर्स की अवैध कालोनी के खिलाफ एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *