डेली संवाद, नई दिल्ली। Kolkata Doctor Murder: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता (Kolkata) के आरजी मेडिकल कॉलेज (RG Kar Medical College) और हॉस्पिटल में हुई महिला डॉक्टर के रेप (Rape) और मर्डर की घटना के बाद पूरा देश गुस्से में है। इसी बीच कई बॉलीवुड सेलेब्स (Bollywood Celebs) ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जस्टिस की मांग की है।
इंडस्ट्री से आलिया भट्ट (Alia Bhatt), आयुष्मान खुराना, ऋचा चड्ढा, परिणीति चोपड़ा और सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) समेत कई सेलेब्स ने इस घटना पर दुख जाहिर किया।
यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

आलिया बोलीं- ‘महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं’
आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने लिखा, ‘एक और ब्रूटल रेप। एक और दिन जब हमें इस बात का एहसास कराया गया कि महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं।

एक और दिल दहला देने वाली घटना, हमें याद दिलाने के लिए कि एक दशक से ज्यादा हो गया (निर्भया रेप केस को) लेकिन आज भी कुछ नहीं बदला।’ अपनी इस पाेस्ट में आलिया ने इस घटना के प्रति अपना गुस्सा जाहिर करते हुए महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान देने की गुजारिश की है।
आयुष्मान ने पढ़ी कविता
आयुष्मान खुराना ने इस घटना पर कुछ अलग तरीके से रिएक्ट किया है। उन्हाेंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो अपनी लिखी एक कविता पढ़ते नजर आ रहे हैं। इसका टाइटल है- काश मैं भी लड़का होती।
फांसी देने की मांग- परिणीति
वहीं एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने लिखा, ‘जब आपको इस रेप केस की न्यूज पढ़ने में ही इतनी तकलीफ हो रही है तो सोचिए कि उस महिला डॉक्टर को कितनी तकलीफ हुई हाेगी। यह बहुत ही घिनौना है।’ एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में आरोपी को फांसी देने तक की बात कही है।

ऋचा चड्ढा बोलीं- सही तरह से जांच हो
इन सेलेब्स के अलावा ऋचा चड्ढा ने भी ममता बनर्जी से सही जांच करने की मांग की है। सोनाक्षी सिन्हा, विजय वर्मा और मलाइका अरोड़ा ने भी पोस्ट और स्टोरी के जरिए रिएक्ट किया है।
स्वरा भास्कर ने भी इस वाकये पर एक पोस्ट किया और लिखा कि आज के दौर में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। एक रेजिडेंट डॉक्टर के साथ रेप और हत्या का मामला बहुत ही भयानक है।

प्रोटेस्ट करने सड़कों पर उतरे बंगाली सेलेब्स
बॉलीवुड के अलावा मिमी चक्रवर्ती, रिद्धि सेन, अरिंदम सिल और मधुमिता सरकार समेत कई बंगाली सेलेब्स भी जस्टिस की मांग कर रहे हैं। कई सेलेब्स तो सड़कों पर उतरे और प्रोटेस्ट करने पहुंचे।

AAP में शामिल हुए MLA सुखविंदर सिंह का बड़ा खुलासा


