Jalandhar News: जालंधर के होटल इंद्रप्रस्थ के खिलाफ हाईकोर्ट में केस, हो सकती है बड़ी कार्रवाई

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 316 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के होटल इंद्रप्रस्थ (Hotel Inderprasth) के खिलाफ नगर निगम के कमिश्नर, स्थानीय निकाय मंत्री और मुख्यमंत्री (Bhagwant Mann) दफ्तर में शिकायत की गई है। आरोप है कि होटल मालिक ने पार्किंग के लिए छोड़ी गई जगह में चौपाटी लगवा दी है। जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। यही नहीं, शिकायतकर्ता ने होटल मालिक के खिलाफ हाईकोर्ट में केस भी कर दिया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

आरटीआई एक्टिविस्ट और शिकायतकर्ता रवि छाबड़ा ने बताया कि हाईकोर्ट में केस किया है, जिससे ये होटल कभी भी सील हो सकता है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी नगर निगम ने कई बार होटल मालिक को नोटिस भेज चुका है, लेकिन नगर निगम कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है, जिससे मजबूरन हाईकोर्ट की शरण में जाना पड़ा।

Hotel Inderpratsh notice
Hotel Inderpratsh notice

पार्किंग में चौपाटी खोल दी

रवि छाबड़ा का आरोप है कि होटल इंद्रप्रस्थ के मालिक ने पार्किंग में चौपाटी खोल दी। पार्किंग स्पेस में खोली गई चौपाटी के खिलाफ नगर निगम के कमिश्नर से भी शिकायत की गई है। इसी शिकायत के बाद आधार पर नगर निगम ने नोटिस भी जारी किया।

शिकायतकर्ता आरटीआई एक्टिविस्ट रवि छाबड़ा ने बताया कि होटल इंद्रप्रस्थ के मालिक को नगर निगम की तरफ से नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद होटल के मालिक ने साथ ही खाली पड़े प्लाट को पार्किंग एरिया दिखाया। इसके बाद वहां चौपाटी खोल ली।

Jalandhar News: जालंधर के होटल इंद्रप्रस्थ के खिलाफ हाईकोर्ट में केस, हो सकती है बड़ी कार्रवाई

होटल में पार्किंग की सुविधा नहीं

आपको बता दें कि इंद्रप्रस्थ होटल में पार्किंग की सुविधा नहीं थी, जिससे निगम ने नोटिस भेजकर कार्ऱवाई की तैयारी की थी। इसके बाद होटल ने पास के खाली प्लाट को पार्किंग बना लिया। निगम ने यहां भी नोटिस जारी कर कामर्शियल एक्टिविटि को बंद करने को कहा। बावजूद इसके पार्किंग की जगह चौपाटी खोल दी गई।

Jalandhar News: जालंधर के होटल इंद्रप्रस्थ के खिलाफ हाईकोर्ट में केस, हो सकती है बड़ी कार्रवाई

AAP में शामिल हुए MLA सुखविंदर सिंह का बड़ा खुलासा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *