Jalandhar News: जालंधर में लाखों की चोरी, नकदी सहित चोर गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 300 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर (Jalandhar) शहर में अपराधियों पर नकेल कसने हुए पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा (Swapan Sharma) के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने 1.14 लाख रुपये की चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर एक चोरी का मामला सुलझा लिया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

विवरण सांझा करते हुए, पुलिस कमिश्नर ने बताया कि संतोषपुरा निवासी सतीश मल्होत्रा ने शिकायत की थी कि रोजाना की तरह वह दिलकुशा मार्केट में स्थित अपनी “मल्होत्रा एंटरप्राइज” नामक दुकान बंद करके घर चला गया था।

Swapan-Sharma-IPS
Swapan-Sharma-IPS

अगले दिन उसने पाया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उसकी दुकान के अंदर से 1,14,800 रुपये चुरा लिए थे। स्वप्न शर्मा ने बताया कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।

जांच के दौरान चोर का पता लगाया

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि मानवीय सूझबूझ और वैज्ञानिक सबूतों के आधार पर की गई जांच के दौरान पुलिस ने चोर का पता लगाया। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान हरविंदर पाल सिंह उर्फ पाला पुत्र गुरमेल सिंह निवासी गांव जोहला, थाना पतारा, जालंधर के रूप में हुई है।

money
money

स्वप्न शर्मा ने बताया कि पुलिस टीमों ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर आरोपी को 1.14 लाख रुपये की नकदी समेत गिरफ्तार किया है।

मामला दर्ज

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इस संबंध में एफ.आई.आर. 84, तारीख 12-08-2024 के तहत 331(3), 305 बीएनएस थाना डिवीजन 4, सीपी जालंधर में दर्ज की गई थी।

उन्होंने कहा कि मामले की आगे की जांच की जा रही है और यदि कोई जानकारी मिलती है, तो उसे बाद में सांझा किया जाएगा। स्वप्न शर्मा ने बताया कि अब तक आरोपी का कोई भी आपराधिक पिछला रिकॉर्ड नहीं मिला है।

Jalandhar News: जालंधर में लाखों की चोरी, नकदी सहित चोर गिरफ्तार

AAP में शामिल हुए MLA सुखविंदर सिंह का बड़ा खुलासा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *