Punjab News: पंजाब के इस फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दीवार तोड़कर अंदर घुसे दमकलकर्मी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 292 शब्द|📅 07 May 2025

Punjab News: पंजाब के लुधियाना (Ludhiana) के समराला चौक के पास वर्निकल ट्रेडर यार्न फैक्ट्री में भीषण आग (Fire) लग गई। आग लगने से लाखों रुपए का यार्न जलकर राख हो गया। जानकारी के मुताबिक, फैक्ट्री के अंदर 6 टन से ज्यादा यार्न स्टोर किया हुआ था।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

आज अचानक फैक्ट्री के गोदाम से धुआं निकलने लगा। आसपास रहने वाले लोगों ने फैक्ट्री मालिक को सूचना दी। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट लग रहा है।

Workers taking out thread from the factory.
Workers taking out thread from the factory.

मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल

फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जानकारी देते हुए फैक्ट्री मालिक बीएन शर्मा ने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि लपटें काफी दूर से दिखाई दे रही थी।

आग लगने के तुरंत बाद उन्होंने मजदूरों को बाहर निकालकर खुद आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग बढ़ती देख उन्होंने फायर ब्रिगेड कर्मचारियों को सूचना दी।

दमकलकर्मी दीवारें तोड़कर फैक्ट्री में घुसे

आग बहुत तेज होने के कारण फैक्ट्री में सीधे प्रवेश संभव नहीं था। इस कारण कई जगह दीवारें तोड़नी पड़ी। दमकलकर्मी दीवारें तोड़कर फैक्ट्री में घुसे और रेस्क्यू शुरू किया। दमकलकर्मी विजय कुमार ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही सभी थानों को सूचना देकर पानी की गाड़ियां बुलाई गईं। अब तक 7 से अधिक गाड़ियां लगाई जा चुकी हैं।

fire brigade
fire brigade

फैक्ट्री के अंदर धुआं जमा होने के कारण विस्फोट भी हुए। फिलहाल रेस्क्यू जारी है। स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। एएसआई जसबीर सिंह ने बताया कि फिलहाल राहत कार्य जारी है। लोगों को धागा फैक्ट्री के पास जाने से रोका जा रहा है।

Punjab News: पंजाब के इस फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दीवार तोड़कर अंदर घुसे दमकलकर्मी

AAP में शामिल हुए MLA सुखविंदर सिंह का बड़ा खुलासा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *