Punjab News: पंजाब में GST इंस्पेक्टर गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 299 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, कपूरथला। Punjab News: पंजाब के कपूरथला (Kapurthala) के स्टेट GST विभाग में तैनात एक इंस्पेक्टर को आज विजिलेंस ब्यूरो (Vigilance Bureau) की टीम ने काबू किया है। जिसे विजिलेंस ब्यूरो की टीम द्वारा मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल में लाया गया।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

सूत्रों की माने तो उक्त इंस्पेक्टर तथा एक अन्य कर्मी के खिलाफ किसी व्यापारी ने CM पोर्टल पर सबूतों सहित शिकायत दी थी। जिसके आधार पर जांच उपरांत यह कार्रवाई की गई।

The accused caught for taking bribe, sitting.
The accused caught for taking bribe, sitting.

वहीं कपूरथला में तैनात डीएसपी विजिलेंस सुखदेव सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए सिर्फ इतना ही बताया कि इस मामले में विस्तार से चंडीगढ़ में विभाग के उच्च अधिकारी ही दे सकते हैं।

सीएम पोर्टल पर की थी शिकायत

विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कपूरथला में स्टेट GST विभाग में तैनात एक इंस्पेक्टर जतिंदर पाल सिंह तथा एक अन्य कर्मचारी के खिलाफ CM के भ्रष्टाचार के खिलाफ बनाए पोर्टल पर कुछ दिन पहले एक शिकायत भेजी थी। जिसमें कर्मचारियों द्वारा रिश्वत मांगने के सबूत भी पेश किए गए थे।

punjab-vigilance Bureau
punjab-vigilance Bureau

विजिलेंस विभाग ने जांच करने के बाद जालंधर विजिलेंस थाना में एक FIR दर्ज कर ली गई थी। जिसके आधार पर आज GST विभाग में तैनात इंस्पेक्टर को विजिलेंस टीम ने काबू कर लिया है। दोपहर बाद उसका मेडिकल सिविल अस्पताल कपूरथला में करवाया गया है।

FIR
FIR

कपूरथला में तैनात डीएसपी विजिलेंस सुखदेव सिंह ने GST इंस्पेक्टर जतिंदर पाल सिंह की गिरफ्तारी और FIR दर्ज होने की पुष्टि तो की है, लेकिन विस्तार से मामला बताने से इनकार कर दिया और कहा कि इस संबंध में चंडीगढ़ में तैनात उच्च अधिकारी ही विस्तार से बता सकते हैं।

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में चुनाव का ऐलान, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *