Weather Update: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, पढ़ें मौसम का हाल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 419 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, नई दिल्ली। Weather Update: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार को राजधानी दिल्ली (Delhi) में मौसम मेहरबान रहा। सूरज और बादलों की लुकाछिपी के बीच राजधानी के कई इलाकों में हल्की बरसात हुई। वहीं, बीच-बीच में हवा भी चलती रही।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

मौसम विभाग का अनुमान है कि अब अगले दो दिल हल्की वर्षा ही होने के आसार हैं, जबकि इसके बाद फिर से तीन दिन के लिए येलो अलर्ट रहेगा।

weather-news
weather-news

गुरुवार को सुबह से बादलों की आवाजाही चल रही थी। हालांकि, बीच-बीच में धूप भी खिल रही थी। ऐसे ही मिले-जुले मौसम में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की वर्षा देखने को मिली।

मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 34.0 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 98 से 71 प्रतिशत तक रहा। वर्षा शाम साढ़े पांच बजे तक 3.4 मिली रिकॉर्ड की गई।

गुरुवार के लिए जारी किया गया था येलो अलर्ट

यहां यह भी उल्लेखनीय है कि यूं गुरुवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया था। लेकिन कहीं भी तेज वर्षा नहीं हुई। बाद में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी वापस ले लिया था।

मौसम विभाग (IMD) का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को भी बादल छाए रहेंगे। गर्जन वाले बादल बनने और हल्की वर्षा होने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री जबकि अधिकतम 33 डिग्री रह सकता है। शनिवार को भी कमोबेश ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

रविवार से मंगलवार तक फिर तेज वर्षा होने की संभावना

इसके बाद बाद रविवार से मंगलवार तक फिर तेज वर्षा होने की संभावना बन रही है। इन तीनों दिनों के लिए येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

Weather Update
Weather Update

गुरुवार को दिल्ली का एयर इंडेक्स 71 दर्ज किया गया

दूसरी तरफ वर्षा और हवा के असर से फिलहाल दिल्ली की हवा साफ ही चल रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली का एयर इंडेक्स 71 दर्ज किया गया। इस स्तर की हवा को ”संतोषजनक” श्रेणी में रखा जाता है। अगले दो-तीन दिन एयर इंडेक्स इसी के आसपास बना रहेगा।

गुरुवार को सुबह 8.30 से शाम 5.30 तक कहीं हुई कितनी वर्षा (मिमी में)

  • सफदरजंग में 3.4 वर्षा
  • लोधी रोड में 9.3 वर्षा
  • रिज में 5.6
  • दिल्ली विवि में 3.5 वर्षा
  • पूसा में 2.5 वर्षा
  • नरेला में 1.5 वर्षा
  • नजफगढ़ में 1.0 वर्षा
  • पीतमपुरा में 1.0 वर्षा
Weather Update: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, पढ़ें मौसम का हाल

AAP में शामिल हुए MLA सुखविंदर सिंह का बड़ा खुलासा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *