Punjab News: पंजाब में चलती एक्टिवा में लगी भयानक आग, 30 प्रतिशत तक युवक झुलसा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 261 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के लुधियाना (Ludhiana) से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल लुधियाना में जगराओं पुल के पास एलिवेटेड पुल पर शनिवार को चलती एक्टिवा में आग (Fire) लग गई। आग लगते ही एक्टिवा में ब्लास्ट (Blast) हो गया।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

एक्टिवा सवार युवक खुद को संभाल पाता, इससे पहले ही वह आग में बुरी तरह झुलस गया। एक्टिवा के पास जा रहे एक बाइक सवार का भी संतुलन बिगड़ गया। जिससे वह भी घायल हो गया। राहगीरों की मदद से एक्टिवा सवार को प्राथमिक उपचार देकर सीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रिश्तेदार के पास जा रहा था घायल

घायल युवक की पहचान मॉडल टाउन निवासी गोबिंदप्रीत सिंह के रूप में हुई है। गोबिंद सलेम टाबरी इलाके में अपने किसी रिश्तेदार के पास जा रहा था। उसने दुगरी के पास पेट्रोल पंप से पेट्रोल भराया था।

People giving first aid to Gobind Preet Singh, the Activa rider who was burnt in the fire.
People giving first aid to Gobind Preet Singh, the Activa rider who was burnt in the fire.

युवक 30 प्रतिशत तक जला

वह जगराओं पुल के पास एलिवेटेड पुल पर चढ़ा ही था कि कुछ दूरी पर स्कूटी के इंजन में आग लग गई। आग लगने से गोबिंदप्रीत करीब 30 फीसदी जल गया। घटना के समय गोबिंदप्रीत के कपड़ों में आग लग गई।

Punjab News
Punjab News

वह तड़पता हुआ पुल पर काफी दूर तक भागता रहा। लोगों की मदद से उसके कपड़े फाड़कर निकाले गए। फिलहाल आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

Punjab News: पंजाब में चलती एक्टिवा में लगी भयानक आग, 30 प्रतिशत तक युवक झुलसा

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में चुनाव का ऐलान, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *