Punjab News: ‘बिल लाओ इनाम पाओ’ योजना; 2601 विजेताओं ने जीते 1.52 करोड़ रुपए के इनाम: हरपाल सिंह चीमा

Daily Samvad
2 Min Read
Harpal-Singh-Cheema
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 320 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: आम जनता के बीच लोकप्रिय हो चुकी ‘बिल लाओ इनाम पाओ’ योजना की शानदार सफलता की घोषणा करते हुए, पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी एवं कर मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा (Harpal Singh Cheema) ने आज यहां बताया कि मेरा बिल एप पर अपलोड किए गए कुल 97,443 बिलों के परिणामस्वरूप 2601 विजेताओं ने 1,51,62,335 रुपए के इनाम जीते हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

यह जानकारी देते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि इस योजना से कर अनुपालन में भी महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत बिल जारी करने में अनियमितताओं के दोषी पाए जाने वालों पर 7,92,72,741 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने बताया कि इनमें से अब तक 6,16,98,869 रुपए का जुर्माना वसूला जा चुका है।

harpal-cheema
harpal-cheema

1892 विजेताओं को 1,10,22,885 रुपए के इनाम

वित्त मंत्री ने आगे बताया कि कुल 2601 विजेताओं में से 1892 विजेताओं को 1,10,22,885 रुपए के इनाम पहले ही वितरित किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि शेष 709 विजेताओं को 41,39,450 रुपए के इनाम देने की प्रक्रिया चल रही है और इसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

वित्त मंत्री ने कहा कि “बिल लाओ इनाम पाओ” योजना का उद्देश्य कर जागरूकता को बढ़ावा देना और लोगों को उनकी खरीदारी के लिए बिल की मांग करने के लिए प्रोत्साहित करना था। उन्होंने कहा कि इस योजना की सफलता मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा कर प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही लाने के प्रयासों का प्रमाण है।

Punjab News: 'बिल लाओ इनाम पाओ' योजना; 2601 विजेताओं ने जीते 1.52 करोड़ रुपए के इनाम: हरपाल सिंह चीमा

प्रतिक्रिया काफी उत्साहजनक

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि ‘बिल लाओ इनाम पाओ’ योजना को मिली प्रतिक्रिया काफी उत्साहजनक है और पंजाब सरकार ऐसी पहलों को जारी रखेगी जो लोगों को लाभ पहुंचाने और कर अनुपालन की संस्कृति को बढ़ावा देने में सहायक होंगी।

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में चुनाव का ऐलान, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *