Jalandhar News: जालंधर में गंदे पानी से फैली बीमारी, गुस्साए लोगों ने MLA और कमिश्नर के खिलाफ की नारेबाजी, रोड जाम

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में गंदे पानी की सप्लाई से परेशान लोगों ने आज नगर निगम (Municipal Corporation) के कमिश्नर गौतम जैन (Gautam Jain, IAS) और जालंधर नार्थ हलके के विधाय़क अवतार हैनरी, जालंधर वेस्ट हलके के विधायक मोहिंदर भगत (Mohinder Bhagat) के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गुस्साए लोगों ने रोड जाम कर प्रदर्शन किया।

जालंधर में MLA के खिलाफ गुस्सा, देखें

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) हलके के गाजी गुल्लां इलाके में गंदे पानी की सप्लाई की जा रही है। पिछले कई दिनों से लोग इसकी शिकायत विधायक, बावा हैनरी और विधाययक मोहिंदर भगत और कमिश्नर गौतम जैन से कर रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।

जालंधर में बोतल में गंदा पानी भरकर दिखाते लोग

मोहल्ले की समस्या को देखने नहीं आए

जिससे नाराज मोहल्ले के लोगों ने आज गाजी गुल्ला में जमकर नारेबाजी की और रोड जाम कर दिया। इस दौरान लोगों ने विधायक और निगम अफसरों को खूब खरी खोटी सुनाई। लोगों ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद विधायक एक बार भी उनके मोहल्ले की समस्या को देखने नहीं आए।

गंदे पानी से लोग हुए बीमार

रोड जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। लोगों ने कहा कि पहले मोहल्ले में साफ पानी की सप्लाई की जाए, फिर धरना खत्म करेंगे। लोगों ने कहा कि गंदे पानी की सप्लाई से उनके घरों में लोग बीमार हो रहे हैं।

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में चुनाव का ऐलान, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *