Punjab News: पंजाब के इस जिले में सभी पैट्रोल पंप बंद, नहीं मिलेगा पैट्रोल और डीजल, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
Petrol-Diesel Price
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 385 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, लुधियाना (रवि जायसवाल)। Punjab News: पंजाब में पैट्रोल पंप मालिकों ने हड़ताल की घोषणा कर दी है। जिससे आज पंजाब के लुधियाना (Ludhiana) शहर में पेट्रोल पंप (Petrol Pump) बंद हैं। लुधियाना में आज रविवार को सभी पेट्रोल पंप पूरी तरह से बंद हैं। सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं ही चल रही हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन (PPDA) ने केंद्र सरकार द्वारा कमीशन न बढ़ाए जाने के विरोध में आज पंप बंद रखकर विरोध जताया है। उन्होंने फैसला किया है कि अपने खर्चों को कम करने के लिए वे हर रविवार को पेट्रोल पंप बंद रखेंगे।

Petrol-Pump
Petrol-Pump

5 प्रतिशत कमीशन दिया जाए

पंप मालिकों का कहना है कि पिछले 7 सालों में उनका कमीशन नहीं बढ़ाया गया है। वे 2 प्रतिशत कमीशन पर काम चला रहे हैं जबकि उनकी मांग है कि 5 प्रतिशत कमीशन दिया जाए। एसोसिएशन 25 अगस्त से पूरे पंजाब में हर रविवार को पेट्रोल पंप बंद रखने के लिए जिला स्तर पर भी चर्चा कर रही है।

प्रधान रणजीत सिंह गांधी ने कहा कि सभी व्यापारियों का कमीशन बढ़ता है, लेकिन पेट्रोल पंप मालिकों का कमीशन पिछले 7 सालों से नहीं बढ़ाया गया। आज 80 रुपए का सामान 120 रुपए पर पहुंच गया है, लेकिन सरकार तेल विक्रेताओं का कमीशन बढ़ाने पर चुप है।

पेट्रोल पंपों पर बैनर लगाए गए

फिलहाल खन्ना से लेकर फिल्लौर तक के पेट्रोल पंप आज बंद रहेंगे। कई शहरों से पेट्रोल पंप बंद रखने के समर्थन में पत्र भी आ रहे हैं। पेट्रोल पंपों पर बैनर लगाए गए हैं, ताकि लोगों को भी पता चल सके कि पेट्रोल पंप मालिक कितने बुरे हालात से गुजर रहे हैं।

5 महीने पहले भी पेट्रोल पंप मालिकों ने तेल न खरीदकर हड़ताल की थी। उस समय केंद्र सरकार ने आश्वासन दिया था कि चुनाव के बाद उनका कमीशन बढ़ा दिया जाएगा, लेकिन अब सरकार फिर से उनकी अनदेखी कर रही है।

Punjab News: पंजाब के इस जिले में सभी पैट्रोल पंप बंद, नहीं मिलेगा पैट्रोल और डीजल, जाने वजह

आपातकालीन सेवा चालू

गांधी ने कहा कि साप्ताहिक अवकाश के दिन आपातकालीन सेवा चालू रहेगी। एंबुलेंस और सरकारी वाहनों को पेट्रोल या डीजल दिया जाएगा। फिलहाल आज जिला स्तर पर बैठक हुई है। जल्द ही पंजाब स्तर और राज्य स्तर पर बैठकें होंगी ताकि पेट्रोल पंप मालिकों का कमीशन बढ़ाया जा सके।

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में चुनाव का ऐलान, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *