Jalandhar News: वोटर सूची की विशेष सरसरी सुधाई अधीन वोटरों की वैरीफिकेशन का काम हुआ शुरू

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: भारतीय चुनाव आयोग (Election Commission Of India) द्वारा योग्यता तारीख़ 1.1.2025 के आधार पर वोटर सूचियों की विशेष सरसरी सुधाई संबंधी जारी प्रोग्राम अनुसार वोटरों के विवरण की वैरीफिकेशन के लिए बूथ स्तर अधिकारियों द्वारा घर- घर जा कर सर्वेक्षण करने का काम आज से शुरू कर दिया गया है, जो कि 20 सितम्बर 2024 तक जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

डिप्टी कमिश्नर (Deputy Commissioner)- कम- ज़िला चुनाव अधिकारी डा. हिमांशु अग्रवाल ने इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि सर्वेक्षण दौरान बी.एल.ओज द्वारा वोटर सूची में पहले से दर्ज वोटरों और उनके विवरणों की पड़ताल की जाएगी ताकि मतदाताओं के विवरनों में कोई त्रुटि न रहे। उन्होंने बताया कि बी.एल.ओज द्वारा जिनकी वोट अभी नहीं बनी, भविष्य में बनने वाले योग्य वोटरों, मृतक/ शिफ्ट हो चुक्के/ मल्टीपल इंदराज और वोटर सूची में दर्ज विवरनों के संशोधन संबंधी भी डाटा एकत्रित करेंगे।

फार्म नंबर 6 भरकर नई वोट बनवा सकते

उन्होंने बताया कि बी.एल.ओज द्वारा यह वैरीफिकेशन अपने मोबाइल पर बी.एल.ओ.एप के द्वारा की जाएगी। उन्होंने बताया कि बी.एल.ओज द्वारा वैरीफिकेशन दौरान घर/ परिवार में 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके नौजवान, जिनकी अभी तक वोट नहीं बनी, वह फार्म नंबर 6 भर कर नई वोट बनवा सकते है।

Jalandhar News: वोटर सूची की विशेष सरसरी सुधाई अधीन वोटरों की वैरीफिकेशन का काम हुआ शुरू

इसी तरह जिन व्यक्तियों की मौत हो चुकी या किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट हो चुके है या जिन व्यक्तियों की 2 स्थानों पर वोट बनी हुई है, वह फार्म नंबर 7 भर कर सम्बन्धित बी.एल.ओज. से वोट कटवा सकते है। इसी तरह जिन व्यक्तियों की वोट बनी हुई है, वह किसी भी प्रकार के संशोधन के लिए फार्म नंबर 8 भर कर सम्बन्धित बी.एल.ओ. को दे सकते है।

बी.एल.ओज को पूरा सहयोग देने की अपील की

ज़िला चुनाव अधिकारी ने आम लोगों/ वोटरों को चुनाव आयोग द्वारा शुरू किए गए इस अभियान में संबंधित बी.एल.ओज को पूरा सहयोग देने की अपील भी की। बता दे कि वोटर सूचियों की सरसरी सुधायी के जारी प्रोग्राम अनुसार वोटर सूची की प्रारंभिक प्रकाशना 29 अक्तूबर 2024 को की जानी है, जिस पर आम लोगों/ वोटरों से 28 नवंबर 2024 तक दावे और ऐतराज़ प्राप्त किये जाएंगे।

Jalandhar News: वोटर सूची की विशेष सरसरी सुधाई अधीन वोटरों की वैरीफिकेशन का काम हुआ शुरू

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में चुनाव का ऐलान, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *