Punjab News: 70311 डीलरों ने ओ.टी.एस-3 का लाभ उठाया, सरकारी खजाने में आए 164.35 करोड़ रुपये- हरपाल सिंह चीमा

Daily Samvad
2 Min Read
Harpal-Singh-Cheema
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब (Punjab) के वित्त, योजना, आबकारी और कर मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा (Harpal Singh Cheema) ने आज यहां बताया कि विरासती टैक्स मामलों को घटाने और सुचारू बनाने के लिए पंजाब सरकार (Punjab Government) द्वारा नवंबर 2023 में शुरू की गई एकमुश्त निपटारा योजना-3 (One Time Settlement Scheme-3) का कुल 70,311 डीलरों ने लाभ उठाया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

यहां जारी प्रेस बयान में यह जानकारी देते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि ओ.टी.एस.-3 के परिणामस्वरूप सरकारी खजाने में 164.35 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों द्वारा शुरू की गई ओ.टी.एस-1 और ओ.टी.एस-2 योजनाएं इसके विपरीत 31,768 मामलों से केवल 13.15 करोड़ रुपये का कुल टैक्स जुटा पाई थी।

221.75 करोड़ रुपये के बकाए किए गए माफ

इस संबंध में और जानकारी देते हुए वित्त मंत्री ने बताया कि ओ.टी.एस-3 के तहत एक लाख रुपये से कम के बकाए वाले 50,903 डीलरों ने टैक्स, ब्याज और जुर्माने से 100% छूट का लाभ उठाया, जिसके परिणामस्वरूप कुल 221.75 करोड़ रुपये के बकाए माफ किए गए।

Punjab News: 70311 डीलरों ने ओ.टी.एस-3 का लाभ उठाया, सरकारी खजाने में आए 164.35 करोड़ रुपये- हरपाल सिंह चीमा

वित्त मंत्री ने कहा कि इस योजना में मूल्यांकन वर्ष 2016-17 तक 1 करोड़ रुपये तक के बकाया मामलों को शामिल किया गया। उन्होंने कहा कि जिन डीलरों ने ओ.टी.एस-3 के तहत आवेदन किया, उन्होंने सी.एस.टी अधिनियम, 1956 के तहत असल कानूनी फॉर्म जमा किए थे और माफी की गणना उसी के अनुसार की गई थी।

Punjab News: 70311 डीलरों ने ओ.टी.एस-3 का लाभ उठाया, सरकारी खजाने में आए 164.35 करोड़ रुपये- हरपाल सिंह चीमा

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में चुनाव का ऐलान, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *