Uttar Pradesh News: सीएम योगी के मार्गदर्शन में 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में होगा आयोजन

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लखनऊ। Uttar Pradesh News: योगी सरकार (Yogi Government) के मार्गदर्शन में 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा (Great Noida) में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के द्वितीय संस्करण का आयोजन किया गया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

इसमें अतिथि एक तरफ यूपी की समृद्धि सांस्कृतिक विरासत का दीदार करेंगे तो वहीं दुनिया यहां खादी की चमक भी देखेगी। भारतीय संस्कृति पर आधारित खादी के बने परिधानों को पहनकर फैशन शो (Fashion Show) भी आयोजित किया जाएगा।

इसमें उत्तर प्रदेश समेत देश के कई नामचीन मॉडल भी हिस्सा लेंगे। यह फैशन शो 28 सितंबर (शनिवार) को आयोजित किया जाएगा। यही नहीं, यहां वियतनाम की सांस्कृतिक मंडली अपने देश की संस्कृति से मेजबान व मेहमानों को रूबरू कराएगी। सांस्कृतिक गतिविधियों के सफल संचालन के लिए अधिकारियों की समिति भी गठित की गई है।

खादी फैशन शो से भारतीय संस्कृति को देखेगी दुनिया

दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्मदिवस मनाया जाएगा। इसके पूर्व 25 से 29 सितंबर तक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन होगा। इसके अंतर्गत 28 सितंबर को खादी फैशन शो आयोजित किया जाएगा।

Mahatma Gandhi
Mahatma Gandhi

हॉल नंबर दो में शनिवार को पूरे दिन यह आयोजन चलेगा। इसमें उत्तर प्रदेश के कलाकार जातीय परिधान (चिकनकारी, जीआई व अन्य) आदि से जुड़े फैशन शो में हिस्सा लेंगे।

वियतनाम की सांस्कृतिक मंडली का भी होगा प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो के द्वितीय संस्करण में वियतनाम की एक साथी देश की तरह हिस्सेदारी होगी। इसमें एक तरफ वियतनाम के उच्चकोटि उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे तो वहीं वियतनाम की संस्कृति से भी अवगत होने का मौका मिलेगा।

यहां वियतनाम की मंडली की तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा वियतनाम के पारंपरिक व्यंजन का भारतीय व्यंजन के साथ विनिमय कार्यक्रम भी होगा। इसके अतिरिक्त दोनों देशों के मध्य बिजनेस फोरम आदि का भी आयोजन होगा।

पांच दिन तक UP के रंग दिखेंगे लोक के संग

पांच दिवसीय आयोजन में उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से भी आगंतुक व अतिथि अवगत होंगे। यहां उत्तर प्रदेश के रंग लोक के संग दिखेंगे। प्रदेश की गौरवशाली संस्कृति की झांकी की प्रस्तुति होगी।

इसमें ब्रज, पूर्वांचल, अवध, पश्चिमांचल, रुहेलखंड, बुंदेलखंड की संस्कृति से अवगत होंगे। अनुनाद संगीत बैंड की भी प्रस्तुति होगी। श्रीराधा मदहब बैले रामगान भी होगा तो वहीं कलाकार रामायण पर आधारित कथक नृत्य नाटक समेत अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति देंगे।

Uttar Pradesh News: सीएम योगी के मार्गदर्शन में 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में होगा आयोजन

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में चुनाव का ऐलान, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *