Accident News: हाईवे पर भयानक हादसा, खड़े ट्रक से टकराई कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, उत्तर प्रदेश। Accident News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) से दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि उत्तर प्रदेश के इटावा (Etawah) जिले के आगरा-कानपुर हाईवे (Agra-Kanpur Highway) पर भयानक सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में परिवार के चार लोगों क मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

मिली जानकारी के मुताबिक आगरा-कानपुर हाईवे पर एक कार बेकाबू हो गई और हाईवे के किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सुबह साढ़े छह बजे हुआ हादसा

वहीं घायल लोगों को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि ये हादसा सुबह साढ़े छह बजे के करीब हुआ। कानपुर की ओर जा रही कार अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।

Accident News: हाईवे पर भयानक हादसा, खड़े ट्रक से टकराई कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
अनियंत्रित कार खड़े ट्रक में घुसी

इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसा ड्राइवर को झपकी आने की वजह से हुआ। सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Accident News: हाईवे पर भयानक हादसा, खड़े ट्रक से टकराई कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में चुनाव का ऐलान, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *