Punjab News: मुख्यमंत्री की कोशिशों से राज्य में बड़ी निवेश परियोजनाओं का रास्ता साफ

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मुंबई। Punjab News: पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने आज राज्य के लिए बड़े निवेश परियोजनाओं का मार्ग प्रशस्त किया, क्योंकि सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Sun Pharmaceutical Industries Limited), आर.पी.जी., सिफी टेक्नोलॉजीज और जे.एस.डब्ल्यू. ग्रुप जैसी प्रमुख कंपनियों ने राज्य में निवेश करने की इच्छा जाहिर की है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

इन उद्योगों के प्रमुखों के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने पंजाब में निवेश के व्यापक अवसरों को उजागर किया और राज्य में निवेश करने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि देश के तेजी से उभरते औद्योगिक केंद्र के रूप में पंजाब में निवेश करने से उद्यमियों को काफी लाभ होगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब में संपूर्ण सामुदायिक सौहार्द, शांति और सद्भाव है, जो राज्य के सर्वांगीण विकास और समृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

बिजली विकास के इंजन के रूप में काम करती

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अच्छी तरह जानते हुए कि बिजली विकास के इंजन के रूप में काम करती है, पंजाब सरकार द्वारा आवासीय, वाणिज्यिक और कृषि सहित हर क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने कंपनी के प्रतिनिधियों से राज्य के इस उद्योग-हितैषी वातावरण का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की, जिसमें बुनियादी ढांचा, निर्बाध बिजली आपूर्ति, कुशल मानव संसाधन और बेहतर औद्योगिक और कार्यशील माहौल शामिल है।

निवेश करने में अपनी कंपनी की गहरी रुचि व्यक्त की

मुख्यमंत्री के साथ बैठक के दौरान सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सीईओ दामोदरन सतगोपन ने राज्य के उद्योग-हितैषी माहौल और बेहतर प्रशासन का हवाला देते हुए पंजाब में महत्वपूर्ण निवेश करने में अपनी कंपनी की गहरी रुचि व्यक्त की। उन्होंने पंजाब के रणनीतिक लाभ, कुशल मानव संसाधन, बुनियादी ढांचे और नौकरशाही के पेशेवर व्यवहार को उजागर किया, जो राज्य को फार्मास्युटिकल उद्योग के लिए एक प्रमुख स्थान बनाता है।

Punjab News: मुख्यमंत्री की कोशिशों से राज्य में बड़ी निवेश परियोजनाओं का रास्ता साफ
मुंबई दौरे के दौरान प्रमुख उद्योगपतियों से की मुलाकात

इससे पहले, दामोदरन सतगोपन ने मुख्यमंत्री को बताया कि फार्मा कंपनी का वार्षिक कारोबार 48,496 करोड़ रुपए है और वर्तमान में टौंसा, बलाचौर और मोहाली में परियोजनाएं क्रियाशील हैं। उन्होंने कहा कि सन फार्मा इन-लाइसेंसिंग, एम एंड ए और आउट-लाइसेंसिंग गतिविधियों के माध्यम से अपने कारोबार का विस्तार करने की इच्छुक है।

साझेदारी स्थापित करना चाहती

उन्होंने यह भी कहा कि सन फार्मा विश्व प्रसिद्ध अकादमियों और संस्थानों के साथ संयुक्त उद्यम और अनुसंधान साझेदारी स्थापित करना चाहती है। इस दौरान, आर.पी.जी. ग्रुप के वाइस चेयरमैन अनंत गोयनका ने राज्य में निवेश करने की इच्छा जताते हुए उद्योगपतियों को आने वाली चुनौतियों के समाधान के लिए पंजाब में बनाए गए सिंगल विंडो सिस्टम की प्रशंसा की।

बड़े पैमाने पर विस्तार करने की योजनाएं बनाई

पंजाब में बड़े पैमाने पर निवेश करने की इच्छा जताते हुए उन्होंने कहा कि सीएट ने पंजाब में बड़े पैमाने पर विस्तार करने की योजनाएं बनाई हैं क्योंकि राज्य सीएट के विकास के लिए एक आदर्श स्थान है। उन्होंने बताया कि ग्रुप ने पहले ही दक्षिण और पश्चिम में बड़े पैमाने पर निवेश किया है और अब पंजाब की बारी है।

1500 करोड़ रुपए का निवेश करने का निर्णय लिया

सिफी टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के प्रमुख, दलीप कौल ने कहा कि सिफी टेक्नोलॉजीज ने पहले चरण में मोहाली में एक समर्पित/कैप्टिव डेटा सेंटर स्थापित करने और पंजाब में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ए.आई.) आधारित हॉरिजॉन्टल डेटा सेंटर में 1500 करोड़ रुपए का निवेश करने का निर्णय लिया है।

Punjab News: मुख्यमंत्री की कोशिशों से राज्य में बड़ी निवेश परियोजनाओं का रास्ता साफ

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में चुनाव का ऐलान, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *