Punjab News: मुख्य सचिव ने डिप्टी कमिश्नरों और स्थानीय निकाय अधिकारियों को दिए सख्त आदेश

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Mann) द्वारा राज्य को साफ-सुथरा और कचरा मुक्त बनाने और शुद्ध वातावरण बनाए रखने की प्रतिबद्धता के तहत, आज मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने राज्य के शहरों और कस्बों में इस संबंध में विशेष अभियान शुरू करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

मुख्य सचिव वर्मा ने आज स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों के साथ समस्त डिप्टी कमिश्नरों, नगर निगम कमिश्नरों, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नरों (शहरी विकास), नगर परिषद और पंचायतों के कार्यकारी अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि शहरों में कचरे के ढेर हटाए जाएं। इसके लिए व्यापक योजना बनाते हुए इसका प्रभावी तरीके से तुरंत प्रबंधन किया जाए।

डिप्टी कमिश्नर सफाई अभियान की नियमित रूप से समीक्षा करें

वर्मा ने कहा कि डिप्टी कमिश्नर सफाई अभियान की नियमित रूप से समीक्षा करें। इसके अलावा, जहां सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने के लिए जगह उपलब्ध नहीं है, वहां डिप्टी कमिश्नरों को जगह उपलब्ध करवाने के लिए कहा गया है। इसी प्रकार, जहां सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने का काम चल रहा है, वहां काम में तेजी लाई जाए।

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में चुनाव का ऐलान, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *