Punjab News: ख़रीफ़ के मौसम के दौरान पंजाब की नहरों में पानी छोड़ने का कार्यक्रम जारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: इस संबंधी जानकारी देते हुए जल संसाधन विभाग (Water Resources Department) के प्रवक्ता ने बताया कि 21 से 28 अगस्त, 2024 तक सरहिंद कैनाल सिस्टम की नहरें जैसे सिद्धवां ब्रांच, बठिंडा ब्रांच, बिस्त दोआब कैनाल, अबोहर ब्रांच और पटियाला फीडर क्रमशः पहली, दूसरी, तीसरी, चौथी और पांचवीं प्राथमिकता के आधार पर चलेंगी।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

प्रवक्ता ने बताया कि भाखड़ा मेन लाइन से निकलने वाली नहरों, जो ग्रुप ‘ए’ में हैं, को पहली प्राथमिकता के आधार पर पूरा पानी मिलेगा जबकि घग्गर लिंक और उससे निकलने वाली घग्गर ब्रांच और पी.एन.सी., जो ग्रुप ‘बी’ में हैं, को दूसरी प्राथमिकता के आधार पर शेष पानी मिलेगा।

प्राथमिकता के आधार पर शेष पानी मिलेगा

प्रवक्ता ने बताया कि इसी तरह सरहिंद फ़ीडर से निकलते सभी रजबाहों, जो ग्रुप ‘ए’ में हैं, को पहली प्राथमिकता के आधार पर पूरा पानी मिलेगा जबकि सरहिंद फ़ीडर से निकलने वाली अबोहर ब्रांच लोअर और उसके रजबाहों, जो ग्रुप ‘बी’ में हैं, को दूसरी प्राथमिकता के आधार पर शेष पानी मिलेगा।

उन्होंने आगे बताया कि लाहौर ब्रांच और उसके रजबाहों को पहली प्राथमिकता के आधार पर पूरा पानी मिलेगा। मेन ब्रांच लोअर, कसूर ब्रांच लोअर और सबराओं ब्रांच और इनके रजबाहों को क्रमशः शेष पानी मिलेगा।

Punjab News: ख़रीफ़ के मौसम के दौरान पंजाब की नहरों में पानी छोड़ने का कार्यक्रम जारी

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में चुनाव का ऐलान, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *