SC/ST Reservation Bharat Band controversy: 21 अगस्त 2024 को भारत बंद पर क्या है प्रशासन की तैयारी? जानें सभी ज़रूरी बातें

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। SC/ST Reservation Bharat Band controversy: 21 अगस्त 2024 को देशभर में भारत बंद का ऐलान किया गया है। यह बंद सुप्रीम कोर्ट के SC/ST आरक्षण से जुड़े फैसले के विरोध में बुलाया गया है। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने इस बंद का अनुरोध किया है। इस फैसले के चलते कई राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने विरोध जताया है, जिससे देशभर में तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है।

यह भी पढ़ें: Kolkata Doctor Murder: डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

SC/ST Reservation Bharat Band controversy

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में SC/ST समूह के अंदर सब-कैटेगरी बनाने का निर्देश दिया है। इस फैसले का उद्देश्य यह है कि आरक्षण का लाभ उन लोगों तक पहुँच सके जिन्हें इसकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत है। कोर्ट के इस फैसले के बाद देशभर में विरोध की लहर उठी है। कई संगठनों का मानना है कि यह फैसला SC/ST समुदाय के हक में नहीं है और इसके खिलाफ़ भारत बंद का ऐलान किया गया है।

क्या रहेगा बंद और क्या रहेगा खुला?

SC/ST Reservation Bharat Band controversy: 21 अगस्त 2024 को भारत बंद पर क्या है प्रशासन की तैयारी? जानें सभी ज़रूरी बातें
SC/ST Reservation Bharat Band controversy

रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत बंद के दौरान अधिकतर बाजार बंद रहेंगे। हालांकि, अभी तक मार्केट ऑर्गेनाइजेशन ने इसकी पुष्टि नहीं की है। इस बंद का असर पब्लिक ट्रांसपोर्ट और प्राइवेट ऑफिसेस पर भी पड़ सकता है। लेकिन राहत की बात यह है कि एंबुलेंस जैसी इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी।

सरकारी ऑफिस, बैंक, स्कूल, कॉलेज, और पेट्रोल पंप भी खुले रहेंगे। इसके अलावा मेडिकल, ट्रेन, और बिजली सेवाएं भी सामान्य रूप से चलती रहेंगी।

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से को काफी नाजुक माना जा रहा है। यहाँ पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। विरोध प्रदर्शन के दौरान किसी भी विपरीत घटना से बचने के लिए प्रशासन पूरी तरह से सावधान है।

बंद के दौरान सतर्क रहने के उपाय

SC/ST Reservation Bharat Band controversy: 21 अगस्त 2024 को भारत बंद पर क्या है प्रशासन की तैयारी? जानें सभी ज़रूरी बातें
SC/ST Reservation Bharat Band controversy

भारत बंद के दौरान अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ये बातें ध्यान में रखें।

  • अगर आपके शहर में बंद की घोषणा हो चुकी है, तो घर से बाहर निकलने से बचें।
  • स्कूल और कॉलेज जाने वाले लोगों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट मिलने में दिक्कत हो सकती है, इसलिए निजी वाहन का इस्तेमाल करें।
  • यदि बाहर जाना बहुत जरूरी हो, तो मैन सड़कों की बजाय गलियों का रास्ता अपनाएं।
  • सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भड़काऊ तस्वीर या वीडियो पोस्ट करने से बचें।

पिछले बंद के अनुभव

यह इस साल का पहला भारत बंद नहीं है। इससे पहले फरवरी 2024 में किसान संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर भारत बंद का अनुरोध किया था। हालांकि, उस बंद का देश के ज्यादातर हिस्सों में अधिक असर नहीं देखा गया था, लेकिन पंजाब और हरियाणा में लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा था

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *