Canada News: कनाडा नहीं जाना चाहते पंजाबी, सामने आए चौकाने वाले आंकड़े

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 353 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, कनाडा। Canada News: आज के समय में पंजाब (Punjab) के लोगों की पहली पसंद कनाडा (Canada) बना हुआ है। पंजाब के ज्यादातर छात्र कनाडा जाकर पढ़ाई करना चाहते है। युवा कनाडा के बेहतरीन संस्थानों से पढ़ने का मौका ढूंढते हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

पढ़ाई के लिए विदेश जाने की बात आती है तो भारतीय स्टूडेंट्स इस लिस्ट में सबसे ऊपर कनाडा को ही रखते हैं। वहीं भारीतय छात्रों के कनाडा को पंसद करने की कई वजहें हैं। जैसे कि बाकि देशों के मुकाबले सस्ता होना, कागजी औपचारिकताएं आसानी से पूरा होना आदि।

Study-in-Canada
Study-in-Canada

जीवन की गुणवत्ता शानदार

बता दें कि बेहतर जिंदगी जीने के लिए कनाडा से दूसरी कोई ओर जगह नहीं है। आज के समय में कनाडा को सबसे बेहतर जगह माना जाता है। इसका मुख्य कारण एक और भी है कि यहां के जीवन की गुणवत्ता शानदार होती है।

कनाडा जाने वाले छात्रों की संख्या में बड़ी गिरावट

इसी बीच अब एक आंकड़ा सामने आया है जिसमे देखा गया है कि भारत से कनाडा जाने वाले छात्रों की संख्या में बड़ी गिरावट आई है। एक आश्चर्यजनक ट्रेंड देखा जा रहा है। इस वर्ष की दूसरी तिमाही में 85-90 फीसदी वीजा अप्रूवल रेट के बावजूद भारतीय छात्रों की ओर से कनाडा के वीजा आवेदन की संख्या में बड़ी गिरावट देखी गई है।

Canada News
Canada News

इसमें भी सबसे खास बात है कि यह गिरावट पंजाब में भी देखी जा रही है। कनाडा जाने वाले कुल भारतीय छात्रों में से 70 से 75 फीसदी अकेले पंजाब भेजता है। पिछले साल की तुलना में यह गिरावट 70-80 फीसदी है। जबकि कनाडा की ओर से किसी भी तरह की कोई सीमा नहीं लगाई गई है।

इन दिनों वीजा अप्रूवल बहुत ज्यादा

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक एजुकेशन कंसल्टेंट्स का कहना है कि कनाडा इन दिनों वीजा अप्रूवल बहुत ज्यादा है। यहां तक कि उन आवेदकों को भी वीजा दिया गया है, जिन्हें पहले कई बार रिजेक्ट कर दिया गया था। 40 वर्ष से ज्यादा लोगों को भी वीजा दिया गया।

Canada News: कनाडा नहीं जाना चाहते पंजाबी, सामने आए चौकाने वाले आंकड़े

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में चुनाव का ऐलान, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *