EPF Interest Update: 7 करोड़ PF खाताधारकों के लिए खुशखबरी, EPFO खातों में जमा हुआ ब्याज, जानें कैसे करें चेक

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

केंद्र सरकार ने EPFO (Employees’ Provident Fund Organisation) खाताधारकों के खातों में 8.25% वार्षिक ब्याज जमा करना शुरू कर दिया है। यह खबर उन लाखों खाताधारकों के लिए राहत की बात है, जो लंबे समय से इस अपडेट का इंतजार कर रहे थे।

केंद्र सरकार ने पीएफ खाताधारकों के खातों में ब्याज की राशि जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, हालांकि अभी सभी खातों में ब्याज पूरी तरह से ट्रांसफर नहीं किया गया है। जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी होगी, सभी खाताधारक अपने खातों में ब्याज की राशि देख सकेंगे।

यह भी पढ़ें: Amazon का 6,000 करोड़ का नुकसान: Piyush Goyal ने बताया कैसे बन रही है भारतीय व्यापार के लिए चुनौती

EPFO Interest Update: किसे मिलेगा लाभ

EPF Interest Update: 7 करोड़ PF खाताधारकों के लिए खुशखबरी, EPFO खातों में जमा हुआ ब्याज, जानें कैसे करें चेक
EPF Interest Update

इस निर्णय का लाभ करीब 7 करोड़ खाताधारकों को मिलेगा। अब तक, EPFO ने 23,04,516 दावों का निपटारा कर लिया है और कुल 9,260.40 करोड़ रुपये की राशि दी गई है। यह ब्याज दर वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 8.25% घोषित की गई थी, जो 29 करोड़ से अधिक ग्राहकों पर लागू होगी, जिनमें से लगभग 6.8 करोड़ एक्टिव कंट्रीब्यूटर हैं।

ब्याज चेक करने के तरीके

1. EPFO की ऑफिशियल वेबसाइट से: 

  • EPFO की वेबसाइट पर जाएं।
  • ‘Our Services’ में ‘For Employees’ सेक्शन पर क्लिक करें।
  • ‘Member Passbook’ का ऑप्शन चुनें।
  • यूएएन (UAN) नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
  • लॉगिन के बाद अपनी पासबुक देख सकते हैं, जिसमें ब्याज की राशि भी होगी।
EPF Interest Update: 7 करोड़ PF खाताधारकों के लिए खुशखबरी, EPFO खातों में जमा हुआ ब्याज, जानें कैसे करें चेक
EPF Interest Update

2. उमंग ऐप से:

  • उमंग ऐप डाउनलोड करें और लॉगिन करें।
  • ‘EPFO’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • ‘Employee Centric Services’ में ‘View Passbook’ चुनें।
  • UAN और OTP का यूज कर पासबुक देखें।

3. मिस्ड कॉल और SMS सेवा से:

  • अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल देकर अपने PF बैलेंस की जानकारी प्राप्त करें।
  • अपने रजिस्टर्ड नंबर से EPFOHO UAN ENG (या अपनी भाषा का कोड) लिखकर 7738299899 पर SMS भेजें।

EPFO ने बताया है कि ब्याज की राशि जमा करने का काम प्रोग्रेस पर है और यह जल्द ही सभी खातों में क्रेडिट कर दी जाएगी। इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद, खाताधारक अपने PF अकाउंट में पूरी ब्याज राशि देख सकेंगे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *