Punjab News: मंदिर से चोरी हुई 3.6 किलो चांदी बरामद, 4 लोग गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 769 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, खन्ना। Punjab News: पंजाब (Punjab) की खन्ना पुलिस (Khanna Police) ने आज बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने एक हफ्ते से भी कम समय में मंदिरों और गुरुद्वारों जैसे धार्मिक स्थलों पर चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह (Interstate Gangs) के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है और शिव मंदिर (Shiv Mandir) में हुई चोरी के मामले को सुलझा लिया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव (Gaurav Yadav, IPS) ने दी। यह ऑपरेशन चंडीगढ़ (Chandigarh) पुलिस, बटाला (Batala) पुलिस, ऊधम सिंह नगर (Udham Singh Nagar) पुलिस, उत्तराखंड (Uttarakhand) और लखनऊ (Lucknow) पुलिस के सहयोग से सफल हुआ।

PUNJAB POLICE SOLVES THEFT AT KHANNA’S SHIVPURI TEMPLE WITHIN A WEEK
PUNJAB POLICE SOLVES THEFT AT KHANNA’S SHIVPURI TEMPLE WITHIN A WEEK

इन लोगों की हुई गिरफ्तारी

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान रेशम सिंह उर्फ रिंकू, निवासी सिंधी झाला, जिला ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, रवि कुमार निवासी महिंदपुर, रोपड़; हनी निवासी महिंदपुर, रोपड़ और राजीव कुमार उर्फ सोनी निवासी कुमारपुरम, लखनऊ, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, 15 अगस्त की सुबह 4:30 बजे अज्ञात व्यक्ति शिवपुरी मंदिर की छत से खिड़कियों के माध्यम से अंदर दाखिल हुए और विभिन्न सोने-चांदी के गहने, जिनमें चांदी का गागर (जो शिवलिंग महाराज के ऊपर रखा हुआ था), शिवलिंग महाराज पर रखी माला, कृष्ण महाराज की चांदी की बांसुरी, चांदी के मुकुट और मंदिर की सभी मूर्तियों के सोने के गहने चुराकर फरार हो गए। इसके अलावा, उन्होंने शिवलिंग महाराज का अपमान भी किया।

चोरी की गई 3.63 किलो चांदी बरामद

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि खन्ना की पुलिस टीमों ने इस मामले में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से मंदिर में चोरी की गई 3.63 किलो चांदी बरामद है।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह गिरोह तमिलनाडु और तेलंगाना के मंदिरों में लूटपाट की योजना बना रहा था, जिसे नाकाम कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ जारी है और और भी गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

विशेष टीमों का गठन

इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए एसएसपी खन्ना अश्विनी गोटियाल ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि इस केस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की जांच के लिए एसपी (इन्वेस्टिगेशन) सौरव जिंदल के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया और केस की जांच नवीनतम वैज्ञानिक-तकनीकी और मानव प्रयासों के साथ की गई।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच के दौरान सूचना मिली थी कि चोरों का एक अंतरराज्यीय गिरोह मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों में चोरी करता है। प्राप्त जानकारी पर तेजी से कार्रवाई करते हुए, खन्ना पुलिस की विशेष टीमों ने पंजाब और अन्य राज्यों के विभिन्न जिलों में छापेमारी की और उत्तराखंड पुलिस के सहयोग से दिल्ली से पहले आरोपी रेशम सिंह उर्फ रिंकू को ट्रेस कर गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की।

अलीगढ़ के आरोपी मोहित की पहचान

एसएसपी ने बताया कि इसके अलावा, चंडीगढ़ पुलिस की मदद से आरोपी रवि कुमार को चंडीगढ़ से और आरोपी हनी को रोपड़ से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस गिरोह के एक साथी यूपी के अलीगढ़ के उटावला के एक और आरोपी मोहित की पहचान कर ली है, लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

मामले की जांच के दौरान यह भी सामने आया कि चोरों का यह गिरोह चोरी की चांदी और सोने के गहने एक जौहरी राजीव कुमार उर्फ सोनी को बेचता था, जिसे तुरंत इस मामले में आरोपी के रूप में नामित किया गया और बाद में लखनऊ (यूपी) से गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी कब्जे से चोरी के गहने बरामद किए गए हैं।

PUNJAB POLICE SOLVES THEFT AT KHANNA’S SHIVPURI TEMPLE WITHIN A WEEK
PUNJAB POLICE SOLVES THEFT AT KHANNA’S SHIVPURI TEMPLE WITHIN A WEEK

चोरी के 12 आपराधिक मामले दर्ज

उन्होंने बताया कि आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है, जिससे चोरी की वारदातों से संबंधित खुलासे होने की भी संभावना है। उल्लेखनीय है कि उक्त जौहरी पर पहले भी चोरी के 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

एसएसपी गोटियाल ने बताया कि इस मामले की अब तक की गई जांच से यह बात सामने आई है कि चोरों के इस गिरोह ने विभिन्न राज्यों में कई धार्मिक स्थलों पर चोरियां की हैं और इन व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न राज्यों में धार्मिक स्थलों पर चोरी करने के कई मामले दर्ज हैं।

इस संबंध में थाना सिटी खन्ना में भारतीय दंड संहिता (बी एन एस) की धारा 331(4), 305 और 299 के तहत मामला नंबर 124 दिनांक 15.08.2024 दर्ज किया गया था, जबकि जौहरी की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में आईपीसी की धारा 317(2) को जोड़ दिया गया है।

Punjab News: मंदिर से चोरी हुई 3.6 किलो चांदी बरामद, 4 लोग गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में चुनाव का ऐलान, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *