Punjab News: हांगकांग से भारत लाया जा रहा नाभा जेल ब्रेक कांड का मास्टरमाइंड

Mansi Jaiswal
2 Min Read
Girl in a jacket Girl in a jacket Girl in a jacket Girl in a jacket

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: नाभा जेल ब्रेक कांड (Nabha Jail Break Case) के मुख्य आरोपी रमनजीत सिंह रोमी को भारत (India) लाया जा रहा है। हांगकांग (Hong Kong) से प्रत्यर्पण की मंजूरी मिल गई है। उसे लाने के लिए पंजाब पुलिस (Punjab Police) की टीमें दिल्ली (Delhi) पहुंच चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

नाभा जेल ब्रेक मामले के मुख्य आरोपी रमनजीत सिंह रोमी को 2016 में हांगकांग में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद पंजाब ने इस मामले को केंद्र सरकार के समक्ष उठाया। इसके साथ ही उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई थी।

भारत की ओर से लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी गई

लेकिन उसे वहां से भारत लाने के लिए भारत की ओर से लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी गई। जिसके बाद अब यह सफलता हासिल हुई है। इससे पहले गैंगस्टर रोमी के लापता होने के बाद उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस (Red Corner Notice) जारी किया गया था।

Nabha Jail Break Case
हांगकांग से भारत लाया जा रहा नाभा जेल ब्रेक कांड का मास्टरमाइंड

रोमी पर 2016-17 में जालंधर और लुधियाना में हुई हत्याओं में भी शामिल होने का संदेह है। पंजाब पुलिस के मुताबिक, वह गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह शेख के संपर्क में था। गुरप्रीत उन छह लोगों में शामिल था जो नवंबर 2016 में नाभा जेल से भाग गए थे और इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता थे।

भागने वालों को पैसे मुहैया कराए

पुलिस का मानना ​​है कि रोमी ने जेल से भागने वालों को पैसे मुहैया कराए थे। साथ ही उसने जेलब्रेक की पूरी साजिश हांगकांग से ही रची थी। 27 नवंबर 2016 को पटियाला की नाभा जेल से छह कैदी भाग गए थे। इनमें दो आतंकवादी और चार कुख्यात गैंगस्टर शामिल थे।

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में चुनाव का ऐलान, देखें

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *