Space Mission Health Effects: सिर्फ़ 96 घंटे की ऑक्सीजन के साथ अंतरिक्ष में फंस सकती हैं सुनीता विलियम्स, मंडरा रहा मौत का खतरा

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 593 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, नई दिल्ली। Space Mission Health Effects: नासा (NASA) के दो एस्ट्रोनॉट्स सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) और बुच विलमोर (Butch Wilmore) को दो जून को एक हफ्ते के लिए स्पेस मिशन पर भेजा गया था, जिसके बाद से वे अभी तक धरती पर लौट नहीं सके हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

विमान में तकनीकी खराबी की वजह से उन्हें स्पेस में लगभग दो महीने हो गए हैं, जिसकी वजह से अब इनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई जा रही है (Risks of Long-Term Space Travel)।

NASA
NASA

धरती पर नहीं लौट सकेंगे

नासा की रिपोर्ट के अनुसार, वे शायद फरवरी 2025 से पहले धरती पर नहीं लौट सकेंगे। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि महीनों स्पेस में रहने (Prolonged Space Missions) के कारण एस्ट्रोनॉट्स के DNA को खतरा हो गया है।

आपको बता दें कि स्पेस में शरीर में कई ऐसे बदलाव आते हैं, जिनसे सेहत को काफी नुकसान पहुंचता है। आइए जानते हैं कि स्पेस में लंबे समय तक रुकने के कारण सुनीता विलियम्स को सेहत से जुड़े क्या नुकसान पहुंच सकते हैं।

बोन और मसल लॉस होता है

स्पेस में ग्रेविटी धरती की तुलना में न के बराबर होती, लेकिन माइक्रोग्रेविटी में लंबे समय तक रहने की वजह से हड्डियों और मांसपेशियों की डेंसिटी कम होने लगती है। इसे बोन और मसल लॉस कहा जाता है।

स्पेस एनीमिया का खतरा

इतना ही नहीं, स्पेस में लंबे समय तक रहने की वजह से बॉडी के फ्लूड्स में भी बदलाव हो जाता है इसलिए स्पेस में धरती की तुलना से ज्यादा रेड ब्लड सेल्स नष्ट होते हैं। साथ ही, स्पेस रेडिएशन की वजह से होने वाला ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस भी रेड ब्लड सेल्स को नुकसान पहुंचाता है।

आपको बता दें कि नासा के मुताबिक, धरती पर एक व्यक्ति के शरीर में हर सेकंड में लगभग 20 लाख रेड ब्लड सेल्स बनते और नष्ट होते हैं, लेकिन स्पेस में ये संख्या बढ़कर 30 लाख हो जाती है। इसके कारण अंतरिक्ष यात्रियों को स्पेस एनीमिया हो जाता है।

cancer
cancer

कैंसर का जोखिम

स्पेस की माइक्रोग्रेविटी में दिल भी ठीक तरीके से काम नहीं कर पाता है। इसकी वजह से दिल के ढांचें में भी बदलाव आ जाते हैं। साथ ही, स्पेस के रेडिएशन के एक्सपोजर के कारण कैंसर होने का जोखिम भी बढ़ जाता है। आपको बता दें कि स्पेस से वापस लौटने के बाद कई अंतरिक्ष यात्रियों ने आंखों की रोशनी से जुड़ी परेशानी के बारे में भी बताया है।

डीएनए में असमानता

एक्सपर्ट के मुताबिक, कॉसमिक रेडिएशन काफी हाई एनर्जी के कणों से बने होते हैं, जिनके संपर्क में आने से डीएनए स्ट्रैंड्स टूट जाते हैं और इनमें बदलाव होने लगता है। इसके कारण जेनेटिक असमानताएं भी हो सकती हैं। ये अंतरिक्ष यात्रियों की सेहत से जुड़े सबसे गंभीर मुद्दों में से एक है।

हालांकि, नासा रेडिएशन के लेवल पर निगरानी रखता है, लेकिन सुनीता विलियम्स के मामले में ये ज्यादा खतरनाक इसलिए है, क्योंकि उन्हें काफी समय तक इसके संपर्क में रहना पड़ सकता है। इसके कारण उनकी दिमागी सेहत पर भी खराब असर हो सकता है।

स्पेस से कब वापस आ पाएंगी सुनीता विलियम्स?

सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर 10 दिन के मिशन के लिए गए थे, लेकिन बोइंग्स स्टारलाइनर में तकनीकी खराबी की वजह से वे पिछले दो महीने से धरती पर लौट नहीं पाए हैं। नासा का कहना है कि अगर स्टारलाइनर लौटने के लिए सुरक्षित नहीं लगा, तो उन्हें फरवरी 2025 में SpaceX के क्रू ड्रैगन के साथ धरती पर वापस लाया जाएगा।

Space Mission Health Effects: सिर्फ़ 96 घंटे की ऑक्सीजन के साथ अंतरिक्ष में फंस सकती हैं सुनीता विलियम्स, मंडरा रहा मौत का खतरा

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में चुनाव का ऐलान, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *