Uttar Pradesh News: केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड को मिलेगी सूखे से निजात

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 582 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, लखनऊ। Uttar Pradesh News: दशकों तक उपेक्षा का दंश झेल चुके बुंदेलखंड (Bundelkhand) को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने और यहां समृद्धि की राह प्रशस्त करने में जुटे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adhityanath) इस क्षेत्र को सूखा मुक्त करने के अपने संकल्प के साथ तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

इसी क्रम में केन-बेतवा लिंक परियोजना के जरिए अब सरकार बुंदेलखंड में ढाई लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि को सिंचित करने की कवायद में जुट गई है। इस परियोजना को मूर्त रूप देने के बाद जहां महोबा, झांसी और ललितपुर में हजारों हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि सिंचित की जा सकेगी, वहीं बांदा में करीब दो लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचित बनाया जा सकेगा।

Uttar Pradesh News
Uttar Pradesh News

योगी सरकार इसके अलावा बांदा और पैलानी में केन नदी पर दो नये बैराज भी बना रही है। इतना ही नहीं 100 साल से अधिक पुराने बरियापुर पिकअप वियर और पारीक्षा वियर तथा 300 साल से भी पुराने बरुआ सागर बांध के जीर्णोद्धार और पुनर्निर्माण के प्रयास भी तेज हो गए हैं।

2030 तक पूरी हो जाएगी केन बेतवा लिंक परियोजना

केन बेतवा लिंक परियोजना में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और केंद्र सरकार के संयुक्त प्रयास से आगे बढ़ रही है। 221 किमी लंबी केन बेतवा लिंक परियोजना में उत्तर प्रदेश में 21 किमी के लिंक चैनल का निर्माण होना है, जिसके लिए 271 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जानी है।

इस बहुउद्देशीय परियोजना को 2030 तक पूरा किया जाना है। वर्तमान में केन नहर प्रणाली द्वारा बांदा में 87 हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि सिंचित है। योगी सरकार इसे बढ़ाकर बांदा में ही करीब दो लाख हेक्टेयर करने की तैयारी में है। इसके अलावा महोबा में 37 हजार हेक्टेयर से अधिक, झांसी में 17 हजार हेक्टेयर से अधिक और ललितपुर में 3 हजार हेक्टेयर से अधिक अतिरिक्त भूमि को सिंचित बनाने का लक्ष्य है।

वहीं बांदा में 1.66 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने का कार्य भी योगी सरकार कराने जा रही है, जिसपर 1191.51 करोड़ रुपए खर्च किये जाएंगे। इस प्रोजेक्ट को नवंबर 2024 में शुरू करके मार्च 2028 तक पूरा करना है।

पुराने वियरों और बांध का होगा जीर्णोद्धार

ऐसे ही महोबा में 510 करोड़ रुपए की लागत से 15 बांध और बड़े तालाबों के जीर्णोद्धार और केन बेतवा लिंक नहर से इनके भराव का प्रोजेक्ट भी आगे बढ़ रहा है। ये प्रोजेक्ट जून 2025 से शुरू होगा, जिसे मार्च 2028 तक पूरा करना है।

Uttar Pradesh News
Uttar Pradesh News

वहीं केन नदी पर दो नये बैराज बांदा और पैलानी में बनाये जाएंगे। करीब दो हजार करोड़ की लागत वाला यह प्रोजेक्ट अक्टूबर 2025 से शुरू हो जाएगा, जिसे जून 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य योगी सरकार ने रखा है। इसके साथ ही योगी सरकार बुंदेलखंड के बरियापुर पिकअप वियर, पारीक्षा वियर और बरुआ सागर बांद का भी जीर्णोद्धार और पुनर्निर्माण कराने जा रही है।

बरियापुर वियर का निर्माण 1906 में हुआ था, जबकि पारीक्षा वियर को 1910 में बनाया गया था। वहीं झांसी में बरुआ सागर बांध का निर्माण सन 1700 में हुआ था। अब सरकार इन तीनों का जीर्णोद्धार और पुनर्निमाण कराने जा रही है।

इसके लिए सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग को डीपीआर बनाने के लिए अधिकृत किया गया है। इसके ई-टेंडर का कार्य फरवरी 2025 से शुरू होगा, जबकि अप्रैल 2025 से निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इन तीनों प्रोजेक्ट को मार्च 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

Uttar Pradesh News: केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड को मिलेगी सूखे से निजात

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में चुनाव का ऐलान, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *