Uttar Pradesh News: सीएम योगी का सिंगल विंडो प्लेटफार्म, जिसने यूपी में निवेशकों की राह बनाई आसान

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 465 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, लखनऊ। Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश को देश का ‘इकोनॉमिक पावर हाउस’ बनाने में जुटी योगी सरकार (Yogi Government) ने तकनीक को अपना प्रमुख हथियार बनाया है। इसमें सबसे बड़ी भूमिका सिंगल विंडो सिस्टम निवेश मित्र पोर्टल निभा रहा है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

इस पोर्टल ने उत्तर प्रदेश में निवेश के इच्छुक निवेशकों एवं उद्यमियों की भागदौड़ को समाप्त कर दिया है। इसी का परिणाम है कि निवेश मित्र पोर्टल ने एनओसी/लाइसेंस के 15.40 लाख से अधिक आवेदनों को सफलतापूर्वक निस्तारित किया है।

आज का समय उत्तर प्रदेश का- योगी

सीएम योगी का कहना है कि आज का समय उत्तर प्रदेश का है, क्योंकि किसी प्रदेश में उद्योग के लिए आवश्यक बेहतरीन कानून व्यवस्था, पर्याप्त लैंड बैंक, 96 लाख एमएसएमई इकाइयां और सस्ता श्रम आज देश में सिर्फ उत्तर प्रदेश में उपलब्ध है। ये बड़े निवेश के बैकबोन हैं।

Uttar Pradesh News
Uttar Pradesh News

वहीं जब हम इसमें तकनीक को जोड़ते हैं तो प्रदेश में निवेश के इच्छुक निवेशकों की राह और आसान हो जाती है। निवेशकों को एनओसी/लाइसेंस के लिए विभागों के चक्कर नहीं काटने पड़ते हैं। साथ ही भ्रष्टाचार पर भी लगाम लगती है।

इसी का परिणाम है कि

इसी का परिणाम है कि 8 लाख से अधिक उद्यमियों ने निवेश मित्र पोर्टल के विषय में ‘संतुष्टि’ का फीडबैक दिया है। इस पोर्टल पर अब तक 10 लाख से अधिक पंजीकृत उपयोगकर्ता हैं। योगी सरकार का यह सिंगल विंडो सिस्टम पर 42 से अधिक विभागों की 491 से अधिक लाइसेंस संबंधी सेवाएं उपलब्ध हैं।

Yogi Adityanath, Chief Minister of Uttar Pradesh
Yogi Adityanath, Chief Minister of Uttar Pradesh

विगत 6 वर्षों में इस पोर्टल को उत्तर प्रदेश में निवेश के इच्छुक उद्यमियों की तरफ से एनओसी/लाइसेंस के लिए 15.90 लाख से अधिक आवेदन मिले हैं, जिसमें से पोर्टल द्वारा 97 प्रतिशत आवेदनों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया जा चुका है।

देश का सबसे अधिक सेवा देने वाला सिंगल विंडो प्लेटफार्म

उत्तर प्रदेश का निवेश मित्र पोर्टल आज देश का सबसे अधिक सेवा देने वाला सिंगल विंडो का प्लेटफार्म बन गया है। इसके माध्यम से एमओयू मॉनिटरिंग और इंसेंटिव वितरण की प्रकिया भी सरल हुई है।

यही वजह है कि आज उत्तर प्रदेश, देश में ईज ऑफ डुइंग बिजनेस में अचीवर स्टेट बन गया है। 2016 तक ईज ऑफ डुइंग बिजनेस में जो उत्तर प्रदेश देश में 16वें स्थान पर था, आज दूसरे स्थान पर है।

जिज्ञासाओं का निस्तारण

इन्वेस्ट यूपी के सीईओ अभिषेक प्रकाश ने कहा कि निवेश मित्र पोर्टल उत्तर प्रदेश में निवेश के इच्छुक उद्यमियों को सहूलियत प्रदान करने और उनकी समस्याओं के ससमय निस्तारण के लिए कटिबद्ध है।

इसके माध्यम से निवेशकों की जिज्ञासाओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जा रहा है। सिंगल विंडो सिस्टम के जरिए उन्हें समय पर एनओसी प्रदान की जा रही है।

Uttar Pradesh News: सीएम योगी का सिंगल विंडो प्लेटफार्म, जिसने यूपी में निवेशकों की राह बनाई आसान

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में चुनाव का ऐलान, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *