Kedarnath Dham Yatra: केदारनाथ धाम के पास हेलीपैड पर मलबा गिरने के कई लोग दबे, चार शव बाहर निकाले गए

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 316 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, देहरादून/रुद्रप्रयाग (निकेश जायसवाल)। Kedarnath Dham Yatra: उत्तराखंड (Uttarakhand) में फिर बड़ा हादसा हुआ है। यह हादसा केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) के लिए हेलीकाप्टर सेवा (Helicopter Service) वाले हेलीपैड (Helipad) पर हुआ है। रुद्रप्रयाग (Rudraprayag) के पास फाटा में हेलीपैड (Phata Helipad) पर बड़ा हादसा हुआ है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

जानकारी के मुताबिक गत रात्रि हुई तेज बारिश के बाद एक बार फि‍र रुद्रप्रयाग (Rudraprayag) में आपदा जैसे हालात पैदा हो गए हैं। यहां फाटा (Phata Helipad) के पास खाट गदेरे के उफान में आने से मजदूर उसकी चपेट में आ गए। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है।

Phata Helipad near Kedarnath
Phata Helipad near Kedarnath

शव मलबे से निकाल लिए गए

एसडीआरएफ (SDRF) द्वारा गुरुवार रात्रि को ही तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया था। सभी के शव मलबे से निकाल लिए गए हैं। फिलहाल बचाव और राहत कार्य जारी है। मलबा हटाया जा रहा है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने अवगत कराया है कि गुरुवार रात्रि को समय 1:20 पर अत्यधिक बारिश के कारण फाटा हेलीपैड के समीप खाट गदेरे के पास चार लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना प्राप्त हुई।

मजदूर नेपाल के मूल निवासी

सूचना प्राप्त होते ही घटना स्थल के लिए राहत एवं बचाव कार्य हेतु रेस्क्यू टीम को भेजा गया और चारों के शव मलबे से निकाले गए। चारों मजदूर नेपाल के मूल निवासी हैं। इनके शव को डीडीआरएफ की टीम द्बारा रुद्रप्रयाग जिला चिकित्सालय लाया जा रहा है। रेस्क्यू टीम में एसडीआरएफ पुलिस एवं डीडीआरएफ के जवान शामिल थे।

Phata Helipad near Kedarnath Dham
Phata Helipad near Kedarnath Dham

मृतकों के नाम

  • तुल बहादुर पुत्र हरका बहादुर, निवासी ग्राम सीतलपुर, पोस्ट बुरवा बाजार, थाना बुरवा बाजार, जिला चित्तोन आंचल नारायणी
  • पूरन नेपाली
  • किशना परिहार, पता उपरोक्त
  • दीपक बुरा, जिला दहले आंचल करनाली, नेपाल
Kedarnath Dham Yatra: केदारनाथ धाम के पास हेलीपैड पर मलबा गिरने के कई लोग दबे, चार शव बाहर निकाले गए

पंजाब में नशा बिकवाने पर इस नेता ने किया बड़ा खुलासा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *