New Zealand Visa: न्यूजीलैंड जाने वाले पंजाबी छात्रों को बड़ा झटका, वीजा फीस में किया गया बढ़ावा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 214 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, चंडीगढ़। New Zealand Visa: अगर आप न्यूजीलैंड (New Zealand) में पढ़ाई या फिर हॉलिडे जाने की तैयारी में है तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। दरअसल न्यूजीलैंड सरकार ने अन्तर्राष्ट्रीय छात्रों को बड़ा झटका दिया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

दरअसल न्यूजीलैंड ने 1 अक्टूबर से लगभग सभी कैटगरी के लोगों के लिए वीजा फीस को बढ़ाने की घोषणा की है। इसके साथ ही स्टूडेंट्स वीजा की फीस को डबल करने का फैसला लिया है। स्टूडेंस्ट वीजा फीस जोकि NZD 375 थी उसे बढ़ाकर NZD 750 कर दिया जाएगा।

न्यूजीलैंड ने भारतीयों को दिया बड़ा झटका
New Zealand Visa Fee Increase

वहीं, पोस्ट स्टडी वर्क वीजा को NZD 700 से बढ़ाकर NZD 1,670 कर दिया है। वहीं, विजिटर वीजा फीस के लिए आवेदन करने वालों से वर्तमान NZD 211 फीस की जगह अब NZD 341 लगेगा।

Skilled Residence Visa की आवेदन फीस में भी बढ़ावा

नई नीति के तहत, Skilled Residence Visa के लिए आवेदन फीस NZD 4,290 से बढ़कर NZD 6,450 हो जाएगी। वहीं, फैमली कैटगरी फीस NZD 2,750 से बढ़कर NZD 5,360 हो जाएगी। पेरेंटल रिटायरमेंट कैटेगरी के लिए यह राशि NZD 5,260 से दोगुनी होकर NZD 12,850 हो जाएगी।

New Zealand Visa: न्यूजीलैंड जाने वाले पंजाबी छात्रों को बड़ा झटका, वीजा फीस में किया गया बढ़ावा

पंजाब में नशा बिकवाने पर इस नेता ने किया बड़ा खुलासा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *