Weather Uttarakhand: उत्तराखंड में भारी बारिश से बद्रीनाथ धाम समेत कई हाईवे बंद, फाटा हेलीपैड पर हादसा, 4 की मौत

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 615 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, देहरादून। Weather Uttarakhand: Highway closed due to heavy rain in Uttarakhand- मानसून ने उत्तराखंड (Uttarakhand) में फिर से तबाही मचाई है। उत्तराखंड (Uttarakhand) के कई हिस्सों में भारी बारिश (Rain) का सिलसिला जारी है। पहाड़ से मैदान तक जगह-जगह भारी बारिश हो रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के कारण दुश्वारियां बढ़ गई हैं और जनजीवन प्रभावित है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के अनुसार, आज बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, देहरादून, चमोली, नैनीताल और पिथौरागढ़ में भी कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तीव्र वर्षा के एक से दो दौर हो सकते हैं। अन्य जिलों में आंशिक बादल छाये रहने की आशंका है।

Uttarakhand Weather News
Uttarakhand Weather News

भारी बारिश से बदरीनाथ हाईवे बंद

चमोली में गुरुवार रात से हो रही बारिश शुक्रवार सुबह थमी। यहां बदरीनाथ हाईवे कंचन नाला, गुलाबकोटी, पागलनाला व नन्दप्रयाग में मलबा आने के कारण मार्ग अवरूद्ध है। देवाल ब्लॉक मे बगड़ी गाड़ से हरनी जाने वाला जिला पंचायत का पैदल पुल टूट गया है।

नजीबाबाद-बुआखाल हाईवे बंद

कोटद्वार व आसपास के क्षेत्र में बीती रात हुई बारिश के चलते नजीबाबाद-बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटद्वार दुगड्डा के बीच दो स्थानों पर मलबा आने से बंद है। वाहनों को सिद्धबली मंदिर के समीप पुलिस चेक पोस्ट पर रोका जा रहा है।

उधर कुंभीचौड़ क्षेत्र में बहेड़ा स्रोत के उफान पर आने से रतनपुर क्षेत्र में एक सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। जिस कारण सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। ग्राम आमचौड़ में भी सड़क पर भारी मलबा आया है। अभी तक कहीं से जनहानि की सूचना नहीं है।

Weather Uttarakhand
Weather Uttarakhand

कोटद्वार तहसील के अंतर्गत ग्राम आमसौड में राजमार्ग पर आया मलबा। रात्रि 12 बजे गांव में भूस्खलन हुआ। डर के कारण ग्रामीण सुरक्षित स्थानों की तरफ भागे। भूस्खलन से गांव के सीएससी सेंटर की एक दीवार ढह गई है।

बूढ़ाकेदार में अतिवृष्टि, घरों में घुसा मलबा

टिहरी बूढ़ाकेदार क्षेत्र में बीती रात्रि को हुई भारी बारिश के कारण गेवाली गांव के पास गदेरे में अतिवृष्टि होने से पांच से अधिक ग्रामीणों के घरों के अंदर मलबा घुस गया।

मलबा आने से गांव का उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गेवाली पूर्ण रूप से ध्वस्त हो गया है। खेती को भी भारी नुकसान हो गया है। गनीमत यह रही की कोई जनहानि और पशु हानि की कोई सूचना नहीं है।

देहरादून में झमाझम बारिश

बीते तीन दिनों से दून में रोजाना रात को झमाझम बारिश हो रही है। गुरुवार को भी शाम करीब साढ़े पांच बजे शहर के ज्यादातर क्षेत्रों में झमाझम बारिश होने लगी।

हालांकि, करीब सात बजे बारिश बंद हो गई। इसके बाद रात करीब पौने नौ बजे बारिश ने फिर जोर पकड़ लिया। इस दौरान शहर के कुछ क्षेत्रों में अत्यंत तीव्र वर्षा के दौर हुए।

Uttarakhand Flood
Uttarakhand Flood

आकाशीय बिजली चमकने के साथ हुई भारी बारिश से लोग सहम उठे। शहर के चौक-चौराहे तालाब में तब्दील हो गए और सड़कों नदियां बहने लगीं। नालियां चोक होने से बारिश का पानी सड़क पर बहता रहा। इस दौरान मुख्य मार्गों पर वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित रही।

नदी-नालों के उफान पर आने से दहशत

देर रात तक शहर में बारिश के कारण लोग दहशत में रहे। नदी-नालों के उफान पर आने से आसपास के क्षेत्रों में आपदा का खतरा बढ़ गया है। इसके अलावा कई जगह घरों व दुकानों में भी बारिश का पानी घुस आया।

शहर की ज्यादातर सड़कें बारिश के कारण क्षतिग्रस्त होने से आवाजाही के दौरान दुर्घटना का भी खतरा बना हुआ है। बिंदाल नदी के उफान पर आने से आसपास की बस्तियों में पानी घुस गया।

Weather Uttarakhand: उत्तराखंड में भारी बारिश से बद्रीनाथ धाम समेत कई हाईवे बंद, फाटा हेलीपैड पर हादसा, 4 की मौत

पंजाब में नशा बिकवाने पर इस नेता ने किया बड़ा खुलासा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *