Jalandhar News: राज्यसभा सदस्य डा. अशोक कुमार मित्तल स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर काउंसिल सदस्य नामांकित

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 229 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: राज्यसभा सदस्य डा. अशोक कुमार मित्तल (Dr. Ashok Kumar Mittal) को स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) की परिषद के सदस्य के रूप में नामित किया गया है। राज्यसभा के चेयरमैन श्री जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) द्वारा यह नियुक्ति नियमित तौर पर रिक्त जगह पर की गयी है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

मनोनयन के लिए आभार व्यक्त करते हुए डा. मित्तल ने कहा कि एस.पी.ए. के सदस्य के रूप में सेवा करना उनके लिए बड़े सम्मान की बात है उन्होंने कहा कि वह देश के युवाओं के लिए उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा में नवीनतम और उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए वचनबद्ध है।

स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर के तीन परिसर हैं-

स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर पार्लियामेंट अधिनियम के माध्यम से बनाया गया है और भारत में आर्किटेक्चर के लिए प्रमुख संस्थान है। वर्तमान में स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर के तीन परिसर हैं, जो नई दिल्ली, भोपाल और विजयवाड़ा में स्थित हैं।

ये राष्ट्रीय महत्व के संस्थान हैं और योजना, आर्किटेक्चर और डिजाइन में शिक्षा प्रदान करने में अग्रणी हैं। मानव आवास और पर्यावरण के विभिन्न पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करने के साथ एसपीए द्वारा विभिन्न स्तरों पर व्यापक प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।

Jalandhar News: राज्यसभा सदस्य डा. अशोक कुमार मित्तल स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर काउंसिल सदस्य नामांकित

पंजाब में नशा बिकवाने पर इस नेता ने किया बड़ा खुलासा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *